न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धमकी : दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर बम है, बचा सको तो बचा लो

दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार को बम होने की सूचना ने दिल्ली पुलिस को सकते में डाल दिया। सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Aug 2019 00:00:21

धमकी : दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर बम है, बचा सको तो बचा लो

दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार को बम होने की सूचना ने दिल्ली पुलिस को सकते में डाल दिया। सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। शाम 8:49 बजे दिल्ली पुलिस को फोन आया। कॉलर ने कहा एयरपोर्ट को बचा सकते हो तो बचा लो। पुलिस ने कॉलर की पहचान कर ली है। हालांकि पूछताछ में कॉल करने वाला शख्स मना कर रहा है कि उसने कॉल नहीं की। एहतियातन एयरपोर्ट पर छानबीन की जा रही है। सूचना के बाद खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बीटीएसी (बम थ्रेट असिस्मेंट कमेटी) मौके पर पहुंच गई। बीटीसी में मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), दिल्ली पुलिस, हवाईअड्डा प्राधिकरण, खुफिया विभाग और अग्निशमन दल के अधिकारियों ने हवाईअड्डे का चप्पा-चप्पा छान मारा। बीटीएसी को मगर कहीं कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद भी देर रात खबर लिखे जाने तक बीटीएसी टीम टी-3 और टी-2 (टर्मिनल) पर ही मौजूद थी।

देर रात घटना की पुष्टि करते हुए आईजीआई हवाईअड्डे के पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया, 'रात करीब साढ़े आठ बजे हवाईअड्डे के टर्मिनल-2 पर बम रखे होने की सूचना दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को मिली थी। सूचना देने वाले ने बताया था कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-2 पर बम रख दिया गया है। अगर बम को फटने से रोक सकते हो तो रोककर दिखाओ।'

बता दें कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) के टर्मिनल 2 से अंतरराष्ट्रीय के साथ कुछ घरेलू उड़ान सेवाएं भी संचालित होती हैं। इंडिगो, स्पाइस जेट और गो एयर की घरेलू फ्लाइट्स यहां से उड़ान भरती हैं। गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस भी है, इसलिए बम की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात जवानों के बीच हड़कंप मच गया। वे आनन-फानन में जांच में जुट गए। हालांकि अभी तक की जांच में बम की सूचना गलत साबित हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का सख्त रुख, जानिए आखिर क्यों बढ़ा तनाव और क्यों अहम है यह समुद्री रास्ता
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का सख्त रुख, जानिए आखिर क्यों बढ़ा तनाव और क्यों अहम है यह समुद्री रास्ता
‘TMC के गुंडों पर कसेगा शिकंजा, 7वां वेतन आयोग होगा लागू’—हल्दिया से पीएम मोदी ने बंगाल को दी 6 बड़ी गारंटियां
‘TMC के गुंडों पर कसेगा शिकंजा, 7वां वेतन आयोग होगा लागू’—हल्दिया से पीएम मोदी ने बंगाल को दी 6 बड़ी गारंटियां
दिल्ली पहुंचते ही CM नीतीश कुमार का पहला बयान, बोले- ‘20 साल बिहार में काम किया, अब यहां भी जिम्मेदारी निभाएंगे’
दिल्ली पहुंचते ही CM नीतीश कुमार का पहला बयान, बोले- ‘20 साल बिहार में काम किया, अब यहां भी जिम्मेदारी निभाएंगे’
AAP के विवाद के बीच राघव चड्ढा ने दिया बड़ा इशारा, क्या उठाएंगे धमाकेदार कदम?
AAP के विवाद के बीच राघव चड्ढा ने दिया बड़ा इशारा, क्या उठाएंगे धमाकेदार कदम?
दिल्ली में IAS अफसरों के बड़े फेरबदल, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक ताबड़तोड़ ट्रांसफर, प्रशासन में हड़कंप
दिल्ली में IAS अफसरों के बड़े फेरबदल, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक ताबड़तोड़ ट्रांसफर, प्रशासन में हड़कंप
ममता कुलकर्णी ने महिलाओं की सेहत पर जताई चिंता, कहा- यह समस्या केवल महिलाओं तक सीमित नहीं
ममता कुलकर्णी ने महिलाओं की सेहत पर जताई चिंता, कहा- यह समस्या केवल महिलाओं तक सीमित नहीं
अप्रैल में बन रहा दुर्लभ द्विद्वादश राजयोग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे कुबेर के खजाने!
अप्रैल में बन रहा दुर्लभ द्विद्वादश राजयोग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे कुबेर के खजाने!
तरबूज खाने का सही वक्त कौन सा है, जानें किस समय सेवन से मिलते हैं अधिकतम फायदे
तरबूज खाने का सही वक्त कौन सा है, जानें किस समय सेवन से मिलते हैं अधिकतम फायदे
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल ने ईशान किशन और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, IPL में बनी नई सनसनी
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल ने ईशान किशन और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, IPL में बनी नई सनसनी
Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार
Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार
Game of Thrones के अभिनेता माइकल पैट्रिक का 35 की उम्र में निधन, गंभीर बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद कहा अलविदा
Game of Thrones के अभिनेता माइकल पैट्रिक का 35 की उम्र में निधन, गंभीर बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद कहा अलविदा
‘मैं यहां कपड़े उतारने नहीं आई...’ गलत मांगों पर भड़की एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
‘मैं यहां कपड़े उतारने नहीं आई...’ गलत मांगों पर भड़की एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
11 अप्रैल से शनि-बुध का महा-संयोग देगा जबरदस्त फायदा, इन 4 राशियों के लिए 20 दिन रहेंगे बेहद शुभ!
11 अप्रैल से शनि-बुध का महा-संयोग देगा जबरदस्त फायदा, इन 4 राशियों के लिए 20 दिन रहेंगे बेहद शुभ!
6 साल की उम्र में जीता दिल, ‘मिस्टर इंडिया’ बनी पहली और आखिरी फिल्म, 38 साल बाद बदली पहचान, आज दिखती हैं बेहद खूबसूरत
6 साल की उम्र में जीता दिल, ‘मिस्टर इंडिया’ बनी पहली और आखिरी फिल्म, 38 साल बाद बदली पहचान, आज दिखती हैं बेहद खूबसूरत