न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019 : BJP को बड़ा झटका, पार्टी के कद्दावर नेता बीसी खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी कांग्रेस में शामिल

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हर दल में उथल-पुथल मची हुई है। इसी उथल-पुथल में आज बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Mar 2019 3:02:21

लोकसभा चुनाव 2019 : BJP को बड़ा झटका, पार्टी के कद्दावर नेता बीसी खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी कांग्रेस में शामिल

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हर दल में उथल-पुथल मची हुई है। इसी उथल-पुथल में आज बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के कद्दावर नेता भुवन चंद्र खंडूरी (BC Khanduri) के बेटे मनीष (Manish Khanduri) कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वे उत्तराखंड के देहरादून में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। चर्चा है कि मनीष खंडूरी (Manish Khanduri) को पौड़ी सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। उत्तराखंड के देहरादून में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'मनीष खंडूरी जी के पिता जी बीसी खंडूरी डिफेंस से जुड़ी संसदीय कमिटी में थे और उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश की सेवा की। खंडूरी जी ने सेना के पास हथियार की कमी का मामला उठाया तो उन्हें संसदीय कमिटी के चेयरमैन के पद से हटा दिया गया।'

उन्होंने कहा, 'खंडूरी जी के पिता अपनी पूरी जिंदगी देश के लिए और सेना के लिए दे दी लेकिन संसद की कमिटी में एक सवाल उठाने के बाद उनके साथ क्या हुआ? क्या खंडूरी जी ने सच बोलकर गलती की? उन्होंने सच बोला कि देश की सुरक्षा का मामला है लेकिन नरेंद्र मोदी जी ने एक देशभक्त को कमिटी से उठाकर फेंक दिया।'

आपको बता दें कि भुवन चंद्र खंडूरी (BC Khanduri) वर्तमान में पौड़ी से भाजपा के सांसद हैं। आपको बता दें कि मनीष खंडूरी के कांग्रेस में जाने की कई दिनों से चर्चा चल रही थी। हालांकि उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की थी। इस बारे में पूछे जाने पर उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा था कि मनीष खंडूरी पार्टी के सदस्य नहीं हैं और इसलिये इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कहां जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल