न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राफेल पर रक्षा मंत्री का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- 'यूपीए सरकार ने 8 साल सिर्फ सौदेबाजी में खराब किए, हमने नौ फीसदी सस्ते राफेल खरीदे '

निर्मला सीतारमण ने कहा कि समय पर विमानों की खरीद प्राथमिकता में होना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Jan 2019 3:37:11

राफेल पर रक्षा मंत्री का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- 'यूपीए सरकार ने 8 साल सिर्फ सौदेबाजी में खराब किए, हमने नौ फीसदी सस्ते राफेल खरीदे '

संसद के निचले सदन में शुक्रवार को राफेल विवाद पर जमकर बहस हुई. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने राफेल विमान सौदे में कांग्रेस की ओर से सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार किया। रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि HAL को लेकर कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहाती है उसकी मंशा ही नहीं थी राफेल विमान खरीदे जायें।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि समय पर विमानों की खरीद प्राथमिकता में होना चाहिए। उन्‍होंने राफेल डील पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा 'जो लोग भारतीय वायुसेना को विमान नहीं दे पाए वो आज सवाल कर रहे हैं। यूपीए सरकार ने 8 साल सिर्फ सौदेबाजी में खराब किए।' रक्षामंत्री ने सदन में स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट भी पड़ी। रक्षामंत्री ने कहा कि खरीद संख्या को लेकर गुमराह कर रही है कांग्रेस पार्टी। हमने विमानों की संख्या बढ़ाकर 18 से 36 की। कांग्रेस 136 नहीं बल्कि 18 विमान खरीद रही थी।

उन्‍होंने कहा कि सितंबर 2019 तक पहला राफेल विमान देश में आ जाएगा। इसके साथ ही 2022 तक सभी 36 विमान भारत को मिल जाएंगे। इस सौदेबाजी को मात्र 14 महीने में पूरा कर लिया गया। उन्‍होंने कहा कि हम राष्‍ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता में रखकर रक्षा क्षेत्र में सौदेबाजी करते हैं।

उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब राहुल गांधी ने बेंगलुरु में हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड (एचएएल) के पास कहा था कि 'राफेल आपका अधिकार है, इसे आपको ही बनाना चाहिए था।' उन्‍होंने कहा कि एचएएल के लिए कांग्रेस घडि़याली आंसू बहा रही है।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि चीन और पाकिस्‍तान युद्धक साजोसामान का बड़ा बेड़ा तैयार करने में जुटे हैं। समय पर रक्षा उपकरण खरीदना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें इसकी जरूरत समझनी चाहिए। जबकि कांग्रेस नीत यूपीए सरकार सिर्फ 18 लड़ाकू विमान खरीदना चाहती थी। वह गतिरोध उत्‍पन्‍न करना चाहती थी।

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल