न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई : अंधेरी के ESIC हॉस्पिटल में लगी आग, अब तक 8 की मौत, 147 घायल, मुआवजे का ऐलान

मुंबई के अंधेरी में स्थित ईएसआईसी (ESIC) कामगार अस्‍पताल में सोमवार रात को लगी आग से 8 लोगों की मौत हो गई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Dec 2018 9:42:02

मुंबई : अंधेरी के ESIC हॉस्पिटल में लगी आग, अब तक 8 की मौत, 147 घायल, मुआवजे का ऐलान

मुंबई के अंधेरी में स्थित ईएसआईसी (ESIC) कामगार अस्‍पताल में सोमवार रात को लगी आग से 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में छह महीने का बच्चा भी है। वहीं, हादसे में 147 लोग झुलस गए हैं। यह जानकारी आपदा प्रबंधन अधिकारियों की तरफ से दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं हुई हैं। एक बचाव वाहन और 16 एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद है। घायलों में ज्यादातर मरीज और कर्मचारी हैं। उन्हें मुंबई के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में तीन की मौत सेवन हिल्स अस्पताल में हुई, तो वहीं दो की मौत कॉपर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। इस हादसे में एक दो महीने के बच्चे की भी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों के अभी भी फंसे होने का अंदेशा है। राहत और बचाव अभियान जारी है। आग शाम करीब सवा चार बजे लगी। आग लगने का कारण शॉट सर्किट हो सकता है। यह आग एमआईडीसी इलाके स्थित पांच मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर लगी। यह इलाका उत्तरी-पश्चिमी उपनगर का औद्योगिक केंद्र है।

केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मुंबई के ईएसआईसी अस्पताल में भारी आगजनी में मारे गये लोगों के परिवार वालों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपया देने की घोषणा की गई है। यह जानकारी श्रम मंत्रालय ने अपने एक बयान के जरिए दी।

अस्पताल से सुरक्षित निकाले गए लोगों में से 10 को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक को मृत लाया गया था। होली स्पिरिट अस्पताल और सेवन हिल्स अस्पताल में 15-15 लोगों को भर्ती कराया गया है, वहीं 7 को इलाज के लिए ट्रॉमा अस्पताल में भेजा गया है। उपनगर में दूर से धुएं की मोटी परत दिखाई दे रही थी और बचाव अभियान के परिणामस्वरूप शाम को अंधेरी के व्यस्त इलाके में भारी जाम लग गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी