न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : आईपीएल इतिहास में यह कारनामा करने वाले इकलौते खिलाड़ी बने डेविड वार्नर

वार्नर आईपीएल के लगातार छह सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Nov 2020 11:33:11

IPL 2020 : आईपीएल इतिहास में यह कारनामा करने वाले इकलौते खिलाड़ी बने डेविड वार्नर

बीते दिन हुए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मुंबई इंडियंस (MI) पर 10 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अंकतालिक में तीसरा स्थान पक्का किया। इस मैच में हैदराबाद की तरफ से वॉर्नर 85 और साहा 58 रन बनाकर नाबाद रहे। करो या मरो के मुकाबले में वार्नर ने एक बार फिर से शानदार पारी खेलते हुए एक नया कीर्तिमान बना दिया। अपनी बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने इस सीजन में भी 500 रनों के आंकड़े को पार किया। इसी के साथ ही वार्नर आईपीएल के लगातार छह सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए। आईपीएल के इतिहास में कोई भी दूसरा बल्लेबाज लगातार छह सीजन में 500 रन नहीं बना पाया है।

शारजाह में खेले गए मुकाबले में वार्नर ने 58 गेंदों में नाबाद रहते हुए 85 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। वार्नर का यह इस सीजन का चौथा और आईपीएल करियर का 48वां अर्धशतक था। इतना ही नहीं अपनी इस पारी के बाद वे इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए और ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हो गए।

वार्नर अभी तक इस सीजन में 14 मैचों में 44 की औसत और 136 की स्ट्राइक रेट से 529 रन बना चुके हैं। वहीं बात करें उनके पिछले पांच सीजन की तो वार्नर ने साल 2014 में पहली बार आईपीएल में 500 रनों के आंकड़े को छुआ था। उन्होंने उस समय 14 मैचों में 48 की औसत से 528 रन बनाए थे। इसके बाद वार्नर नहीं रुके और फिर 2015 में 562 रन, 2016 में 848 रन, 2017 में 641 रन, 2019 में 692 रन बनाए। 2018 में वे बैन की वजह से आईपीएल में नहीं खेल पाए थे।

वार्नर ने 2009 से आईपीएल में खेलना शुरू किया था और तब से लगातार खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक 140 मैचों में 43.26 की औसत और 142 की स्ट्राइक रेट से 5235 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब