न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CWG 2018: तेजस्विनी सावंत ने भारत को दिलाया 25वां मेडल, 50 मीटर एयर रायफल प्रोन स्पर्धा में जीता सिल्वर मेडल

भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेलों का आठवां दिन भारत ने बहुत ही शानदार शुरुआत की है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Apr 2018 11:14:58

CWG 2018: तेजस्विनी सावंत ने भारत को दिलाया 25वां मेडल, 50 मीटर एयर रायफल प्रोन स्पर्धा में जीता सिल्वर मेडल

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेलों का आठवां दिन भारत ने बहुत ही शानदार शुरुआत की है। भारत की तेजस्विनी सावंत ने महिलाओं की 50 मीटर एयर रायफल प्रोन स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन गुरुवार को तेजस्वी ने कुल 618.9 अंकों के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इसी के साथ भारत के खाते में अब तक कुल 25 मेडल आ चुके हैं, जिसमें 12 गोल्ड, 5 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

आज से कुश्ती के मुकाबले शुरु हो रहे हैं और सुशील कुमार, बबिता फोगाट और पूजा ढांडा जैसे पहलवानों से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगा जैसा प्रदर्शन वेटलिफ्टरों ने किया था। इसके अलावा आज कई भारवर्गों में मुक्केबाजी के पदक भी दांव पर होंगे। भारत को यहां से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इसके अलावा हॉकी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, स्क्वैश और ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में भारत के एथलीट भाग लेंगे।

शूटिंग

तेजस्विनी सावंत ने 50 मी। राइफल प्रोन वर्ग में कुल 618।9 का स्कोर करते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। इस वर्ग का स्वर्ण सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे विलेसो ने जीता

कुश्ती

आठवें दिन गुरुवार को पुरुषों की 74 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में सुशील ने ऑस्ट्रेलिया के कोनोर इवांस ने 4-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया, तो वहीं राहुल अवारे ने 57 किलोग्राम फ्री स्टाइल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। राहुल ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद बिलाल को कड़े मुकाबले में 12-8 से मात देकर फाइनल में जगह पक्की करने के साथ ही अपना रजत पदक पक्का कर लिया है। महिला वर्ग में बबीता ने अगले दौर में जगह बना ली है, लेकिन फ्री स्टाइल महिला पहलवान किरण76 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं।

बैडमिंटन

भारत के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने पुरुष सिंगल्स वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। कैरारा स्पोटर्स ऐरना पर खेले गए मैच में श्रीलंका के निलुका करुणारत्ने को 21-10, 21-10 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई। वहीं एच।एस। प्रणॉय और महिला खिलाड़ी रुत्विका गाडे ने भी सिंगल्स वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्रणॉय ने पुरुष एकल वर्ग के राउंड-16 में आस्ट्रेलिया को एंथोनी जोए को मात दी तो वहीं रुत्विका ने सिंगापुर की जिया मिन येओ को मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्रणॉय ने एंथोनी को 21-18, 21-11, तो रुत्विका ने मिन को 21-10, 21-23, 21-10 से मात दी। इसके अलावा मिक्स्ड डबल्स वर्ग में प्रणव जैरी चोपड़ा और उनकी महिला जोड़ीदार एन। सिक्की रेड्डी ने सिंगापुर के डैनी बावा क्रिस्नांटा और जियां यिंग क्रिस्टल वोंग को 21-19, 21-13 से मात देकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा महिला वर्ग में महिलाओं में 53 किलोग्राम भारवर्ग में बबिता कुमारी ने जीत हासिल करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। बबिता ने कैरारा स्पोटर्स एरेना के मैट-ए पर खेले गए मुकाबले में नाइजीरिया की बोस सैमुएल को मात दी। बाबिता ने अपनी विपक्षी को कम मौके दिए और 3-1 से जीतने में सफल रहीं

स्कवॉश: दोहरी सफलता

जोशन चिनप्पा और हरिंदर पाल संधू के अलावा दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल ने स्कवॉश की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। जोशना और संधू की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जैक मिलर और अमांडा लैंडर्स मर्फी की जोड़ी को 2-1 से मात दी। वहीं दीपिका और सौरव की जोड़ी ने मलेशिया के अजमान आइफा और संजय सिंह की जोड़ी को 2-1 से मात दे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन