न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर : CRPF की ओर से चालू की गई हेल्पलाइन सेवा पर आए 7000 फोन कॉल्स, पाकिस्तानियों ने कॉल कर निकाली भड़ास

कश्मीर (Kashmir) में आम जनता की सहायता के लिए सीआरपीएफ (CRPF) की ओर से हेल्पलाइन सेवा चालू (CRPF Madadgaar) की गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Aug 2019 1:42:00

कश्मीर : CRPF की ओर से चालू की गई हेल्पलाइन सेवा पर आए 7000 फोन कॉल्स, पाकिस्तानियों ने कॉल कर निकाली भड़ास

कश्मीर (Kashmir) में आम जनता की सहायता के लिए सीआरपीएफ (CRPF) की ओर से हेल्पलाइन सेवा चालू (CRPF Madadgaar) की गई है। लेकिन यह हेल्पलाइन पाकिस्तान के लिए भड़ास निकालने की जगह बन गई है। जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि पाकिस्तानी नंबर से उनके पास भी कुछ फोन कॉल्स आए हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से कुछ वाकई रिश्तेदारों की खैरियत मालूम करने के लिए फोन कॉल थे, लेकिन कुछ ऐसे भी पाकिस्तानी हैं जो दूसरी तरफ से सिर्फ अपना गुस्सा जाहिर करने और अपशब्द कहने के लिए फोन करते हैं। पाकिस्तान से फोन कर कुछ लोगों ने सुरक्षा बलों को ही जमकर अपशब्द कहे और भड़ास निकाली। हेल्पलाइन पर 7,071 कॉल्स 11 अगस्त से 16 अगस्त के बीच आए और उनमें से 171 भारत के बाहर से थीं। हेल्पलाइन पर 2,700 फोन कॉल्स सुरक्षा बलों के परिवार की ओर से, 2448 कॉल्स कश्मीर से बाहर रह रहे लोगों ने अपने परिवार के लिए फोन किया। 1752 कॉल्स गैर-कश्मीरी लोगों ने कश्मीर के लोगों का हाल जानने के लिए फोन किया। प्रदेश से बाहर रहनेवाले लोगों ने हेल्पलाइन के जरिए अपने परिवार की खैरियत मालूम की।

कहां-कहां से आए फोन

टोल फ्री नंबर 14411 पर सऊदी अरब से 45 कॉल आए। कुल 22 देशों से कश्मीर में अपनों का हाल जानने के लिए फोन आए। इनमें से 39 यूएई से, 12 कुवैत से, आठ, इउजरायल, मलयेशिया से और 7 यूके, सिंगापुर और बांग्लादेश से फोन कॉल्स आए। 3 फोन कॉल्स कनाडा, बहरीन, जर्मनी, फिलीपींस और थाइलैंड से फोन कॉल्स आए और 2 ओमान, फ्रांस और बेल्जियम से। 1 फोन कॉल चीन से और 1 कतर से आया।

प्रदेश में तैनात सुरक्षा बलों के परिवारों के लिए भी मददगार हेल्पलाइन खैरियत जानने का साधन बन गया। 1,882 कॉल्स सीआरपीएफ के जवानों के लिए, जम्मू-कश्मीर पुलिस के लिए 174, 215 सेना के जवानों के लिए, 112 आईटीबीपी, 99 सीमा सुरक्षा बल, 32 सीआईएसएफ, 20 आरपीएफ और 8 एयरफोर्स के जवानों के लिए मददगार हेल्पलाइन पर कॉल्स आए। जब भी किसी स्थानीय परिवार के लिए फोन आता है तो सीआरपीएफ के जवान उनके घर जाकर परिवार की खैरियत मालूम कर फोन करनेवाले को जानकारी देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत