न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : भाभी का करना चाहता था रेप, विरोध करने पर काटा गला, भतीजे का भी घोटा गला

मध्य दिल्ली के प्रेम नगर क्षेत्र में एक किशोर ने अपनी भाभी के साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर किशोर ने महिला का गला चाकू से काट दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Jun 2019 10:32:27

दिल्ली : भाभी का करना चाहता था रेप, विरोध करने पर काटा गला, भतीजे का भी घोटा गला

मध्य दिल्ली के प्रेम नगर क्षेत्र में एक किशोर ने अपनी भाभी के साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर किशोर ने महिला का गला चाकू से काट दिया। बता दे, आरोपी किशोर मुजफ्फरपुर के बिहार का रहने वाला है और वह इस इलाके में सब्जी बेचा करता था। वह पीड़ित परिवार के साथ पिछले 20 दिनों से रह रहा था। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय महिला और उसके चार साल के बेटे का शव किराये के एक मकान में मिला था। महिला का गला किसी नुकीली चीज से काट दिया गया था और उसके बेटे का शव पंखे से लटका हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि किशोर ही वह आखिरी व्यक्ति था, जो इस घर में आया था। पुलिस को महिला के मोबाइल फोन से एक सेल्फी भी मिली है जो घटना से ठीक पहले गुरुवार दोपहर किशोर ने ली थी।

डिप्टी पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह रंधावा ने कहा, "आरोपी व्यक्ति के शरीर पर कुछ चोटों, पैरों में काटने, चेहरे, गर्दन और पीठ पर खरोंच के निशान पाए जाने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।"

डीसीपी ने कहा कि आरोपी ने चाकू से महिला का गला काटने के बाद बच्चे को फांसी पर लटका दिया। इसके बाद उसने खून के धब्बों को धोया और घर से बाहर चला गया। अधिकारी ने कहा कि घटना को अंजाम देने के बाद किशोर दो से तीन घंटे तक भटकता रहा। पुलिस ने घटना स्थल से आरोपी का एक पेंडेंट, एक पत्थर, एक चाकू और खून के धब्बे धोने के लिए इस्तेमाल किया गया साबुन बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान, किशोर ने इस बात का खुलासा किया कि घटना के दिन उसने महिला के साथ मारपीट करने की कोशिश की, जिसका उसने जोरदार विरोध किया था। इस सब में उसके चेहरे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने बताया कि उसने महिला को पत्थर से भी मारा, जिससे वह बेहोश हो गई। इस बीच, बच्चा जाग गया और जब उसने आरोपी से कहा कि वह अपने पिता को इस घटना के बारे में बताएगा तो उसने बच्चे का गला घोंट दिया। जब वह बच्चे को पंखे से लटकाने की कोशिश कर रहा था, तभी महिला को होश आ गया और उसने बेटे को बचाने के लिए आरोपी के पैर में काट लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल