न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां की बर्बरता, हुई नवजात की मौत, पढ़े दिल दहलाने वाला किस्सा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Dec 2018 10:29:52

मां की बर्बरता, हुई नवजात की मौत, पढ़े दिल दहलाने वाला किस्सा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नवजात के हाथ और पैर में छह अंगुलियां थीं, प्रसूता महिला ने जन्म के बाद ही हंसिये से बच्ची की अतिरिक्त अंगुलियां काट दी और जख्म पर गोबर का लेप लगाकर पलाश के पत्ते से लपेट दिया। इससे संक्रमण होने से कुछ घंटों के बाद ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। बाद में परिजन ने बच्ची का शव जमीन में दफना दिया। पुलिस बच्ची का शव कब्र से बाहर निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम करवा रही है और रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।

खालवा पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक हीना डाबर ने बताया कि 22 दिसंबर को वनग्राम सुन्दरदेव में एक आदिवासी महिला तारादेवी को घर में लड़की का जन्म हुआ था। कथित तौर पर बच्ची की हाथ-पैर में छह-छह अंगुलियां थीं।

डाबर ने बताया कि बच्ची की मां ताराबाई को इस पर पछतावा है लेकिन उसने अंधविश्वास के चलते ऐसा किया है। ताराबाई ने कहा, ‘अंध विश्वास के चलते मैं करती भी क्या? मेरी लड़की के हाथ-पैर में छह-छह अंगुलियां देखकर लोग तरह-तरह की बातें करते। मेरे बच्चों की शादी भी नहीं हो पाती।' उन्होंने बताया कि सोमवार को मामले की जानकारी लगने पर खालवा पुलिस ने एसडीएम की अनुमति से शव को जमीन से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

पुलिस अधीक्षक रूचिवर्धन मिश्र ने बताया कि बच्ची की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। इस बीच, ब्लाक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ शैलेन्द्र कटारिया ने कहा कि बच्ची का जन्म अस्पताल में न होकर घर में होने के चलते इस क्षेत्र के जिम्मेदार चिकित्सा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत