न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेट छोड़ने के बाद अब यह काम करेंगे युवराज सिंह, फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए बताया फ्यूचर प्लान

युवराज ने साउथ मुंबई होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैंने जिंदगी में कभी हार नहीं मानी। युवराज ने आज दोपहर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने संन्यास का एलान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 June 2019 2:42:57

क्रिकेट छोड़ने के बाद अब यह काम करेंगे युवराज सिंह, फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए बताया फ्यूचर प्लान

भारतीय टीम के स्टार प्लेयर युवराज सिंह ने आज संन्यास ले लिया है। वनडे क्रिकेट में उन्होंने कई शानदार पारियां खेली हैं। युवराज सिंह टीम इंडिया का वो खिलाड़ी जिसने दो वर्ल्डकप (2007 T-20, 2011 WC) जिताए। लेकिन आज इस प्लेयर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है और इसी के साथ युवराज का 19 साल का करियर आज खत्म हो गया है। युवराज ने साउथ मुंबई होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैंने जिंदगी में कभी हार नहीं मानी। युवराज ने आज दोपहर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने संन्यास का एलान किया है। युवराज ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फैंस का शुक्रिया अदा किया। युवराज सिंह ने अपने स्पीच में कई लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने टीम के खिलाड़ी, पूर्व कप्तान, बीसीसीआई, चयनकर्ता और अपनी मां शबनम सिंह को शुक्रिया किया। इसके अलावा युवराज ने अपने गुरुओं बाबा अजित सिंह और बाबा राम सिंह का भी शुक्रिया किया और साथ में ये भी बताया कि अब आगे क्या करने वाले है।

yuvraj singh,retirement,cancer,patient,world cup,cricket news,news,news in hindi,cricket news in hindi

बता दें कि युवराज खुद कैंसर से लड़कर वापसी कर चुके हैं। 2011 वर्ल्डकप के बाद उनका कैंसर खुलकर सामने आया था, जिसके बाद उन्होंने करीब दो साल कैंसर से लड़ाई लड़ी। लेकिन बाद में वह टीम में वापसी आए। कैंसर से उबरने के बाद युवराज सिंह ने अपनी एक फाउंडेशन शुरू की थी You We Can जिसके तहत वह कैंसर पीड़ितों की मदद करते हैं। युवराज ने कहा कि अपनी जिंदगी का एक लंबा समय क्रिकेट के लिए देने के बाद अब मैंने आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने बताया कि अब वह कैंसर मरीजों के लिए काम करेंगे, लोगों की मदद करेंगे।

युवराज ने बताया कि वह अपनी फाउंडेशन You We Can के तहत देशभर में कैंसर पीड़ितों के लिए कैंप लगाएंगे, बीमार लोगों की मदद करेंगे फिर चाहे वह फंड को लेकर ही क्यों ना हो।

आपको बता दें कि युवराज पिछले काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बनाने के बाद भी वह टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए। इसका जिक्र उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी किया।

yuvraj singh,retirement,cancer,patient,world cup,cricket news,news,news in hindi,cricket news in hindi

क्रिकेट के किस फॉर्मेट में बनाए कितने रन?

युवराज सिंह टीम इंडिया के ऐसे चुनिंदा खिलाड़ियों में से रहे, जिन्होंने वनडे और टी-20 में जबरदस्त सफलता हासिल की। हालांकि टेस्ट में उनका प्रदर्शन औसत रहा। युवराज सिंह भारत के लिए अबतक 40 टेस्ट, 308 वनडे और 58 टी-20 मैच खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में युवराज का बल्ला खामोश रहा है। उन्होंने 40 टेस्ट खेलकर 1900 रन बनाए। इनमें 3 शतक भी शामिल हैं। वहीं वनडे फॉर्मेट में युवराज के नाम 8701 रन दर्ज हैं। टी-20 क्रिकेट में युवराज सिंह ने 1177 रन बनाए हैं।

20-20 विश्व कप में लगाए थे 6 गेंदों में 6 छक्के

युवराज सिंह ने 20-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में लगातार 6 छक्के मारकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ ही 20-20 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम है। वहीं 2011वर्ल्ड कप में भी युवराज मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर