न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ : रिटायर्ड सैन्य अधिकारी कोरोना की चपेट में, पत्नी भी संक्रमित

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Apr 2020 8:48:01

लखनऊ : रिटायर्ड सैन्य अधिकारी कोरोना की चपेट में, पत्नी भी संक्रमित

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार सुबह तक कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस की संख्या 2000 के पार चली गई है, जबकि इसके कारण मरने वालों की संख्या अबतक 58 हो गई है। अकेले बुधवार को कोरोना पीड़ितों के 450 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को महाराष्ट्र से सबसे भयावह तस्वीर सामने आई, जब एक ही दिन में कोरोना वायरस की वजह से 7 लोगों ने दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र में कुल 33 नए मामले बुधवार को सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 335 तक पहुंच गई है, जो देश में सबसे ज्यादा है।

सैन्य अधिकारी कोरोना संक्रमित

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस तेजी से फैलता हुआ नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण 100 से ज्यादा लोगों में फैल चुका है। वहीं अब तक उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

हाल ही में लखनऊ में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी की पत्नी में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला था। जिसके बाद उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं अब रिटायर्ड सैन्य अधिकारी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही लखनऊ में अब तक कोरोना वायरस के 10 मामले सामने आ चुके हैं।

कोविड-19 (Covid-19) अस्पताल बनकर तैयार

कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत में राज्य सरकारें अपने-अपने तरीके से उपाय करने में जुटी हुई है। इस बीच उत्तर प्रदेश में पहला कोविड-19 (Covid-19) अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। राजधानी लखनऊ में बनकर तैयार इस हॉस्पिटल में जल्द ही कोरोना के मरीजों का उपचार शुरू कर दिया जाएगा। कोरोना से जंग के लिए तैयार किए गए इस अस्पताल को आधुनिक वेंटिलेटर और अन्य उपकरणों से लैस किया गया है। लखनऊ पीजीआई ने अपने नवनिर्मित ट्रॉमा सेंटर को कोविड-19 हॉस्पिटल में तब्दील कर दिया है। पीजीआई से लगभग दो किलोमीटर दूर वृंदावन योजना में बने इस अस्पताल की क्षमता 240 बेड की है।

आज सभी सीएम से चर्चा करेंगे पीएम मोदी

इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इस दौराना कोरोना वायरस को लेकर चर्चा होगी, साथ ही देश में लागू 21 दिनों के लॉकडाउन पर भी बातचीत होगी। कोरोना वायरस के मसले पर ये दूसरी बार पीएम और सीएम के बीच की चर्चा होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर