न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस से अमेरिका में 10,335 मौतें, न्यूयॉर्क में 4700 से ज्यादा की मौत

अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 10,335 हो गई है। वहीं अभी तक 3,50,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जो कि दुनिया के किसी भी देश में सबसे ज्यादा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Apr 2020 8:03:34

कोरोना वायरस से अमेरिका में 10,335 मौतें, न्यूयॉर्क में 4700 से ज्यादा की मौत

चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में अपना कहर बरपा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इस वायरस की वजह से दुनियाभर में 13 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित है वहीं, मृतकों की संख्या 72 हजार से ज्यादा है। अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 10,335 हो गई है। वहीं अभी तक 3,50,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जो कि दुनिया के किसी भी देश में सबसे ज्यादा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के लिए अब तक 16 लाख जांच की गई हैं। ट्रंप ने रविवार को व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहा, 'अमेरिका में अब तक 16 लाख जांच की गई हैं जो किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। लगभग पूरे देश के लिए बड़ी आपदा की घोषणा कर दी गई है और अमेरिका की 33 करोड़ जनसंख्या में से 95% से अधिक लोग घरों के भीतर रहने के आदेश के तहत हैं।'

न्यूयॉर्क में 4700 से ज्यादा मौतें

अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना का असर सबसे ज्यादा है, यहां 4700 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने लॉकडाउन 29 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। सोमवार को क्युमो ने कहा कि राज्य में कोविड-19 (Covid-19) के मामलों की संख्या में वृद्धि जारी है और कुल मिलाकर न्यूयॉर्क में 130,000 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 16,000 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, 13,000 लोगों को छुट्टी दे दी गई। सोमवार को मरने वालों की संख्या 599 थी। न्यूयॉर्क में स्कूल और कई गैर जरूरी ऑफिस 29 अप्रैल तक बंद रहेंगे। गर्वनर एंड्रयू क्यूमो ने इसकी घोषणा की। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती बरतने को कहा है। अब इसका उल्लंघन करने पर 500 की बजाए 1 हजार डॉलर का जुर्माना देना होगा।

covid 19,coronavirus,america,coronavirus cases in america,covid 19 cases in america,covid 19 worldwide,corona cases world wide,news,news in hindi,world news

इटली में 16,500 से ज्यादा मौत

वहीं इटली में कोरोना वायरस से 16,523 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 636 लोगों की मौत हुई। फ्रांस में कोरोना वायरस महामारी में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 8,911 तक पहुंच गई है। इसके अलावा ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 5,373 हो गया है। बता दे, कोरोना वायरस से पीड़ित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ गई है। भारतीय समयानुसार सोमवार की देर रात उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में ले जाया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय 10-डाउनिंग स्ट्रीट से जारी रिलीज में कहा गया, “प्रधानमंत्री की हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट में ले जाया गया।” वे रविवार रात को अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस समय उनके कार्यालय ने उनके अस्पताल जाने को एहतियातन चैकअप बताया था। सोमवार को कैबिनेट मिनिस्टर रॉबर्ट जेनरिक ने कहा था- पीएम बोरिस जॉनसन लंदन के एक अस्पताल से ही सरकारी कामकाज देखेंगे। जॉनसन 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद वो क्वारैंटाइन थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर