न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जुलाई तक 25 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने का प्‍लान, जानें कौन सी वैक्‍सीन ट्रायल में मार सकती है बाजी

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि कि जुलाई तक भारत में 5 में से 1 भारतीय को कोरोना का टीका लग जाएगा। डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि जुलाई 2021 तक 20-25 करोड़ लोगों को टीका लगाने का प्‍लान है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Oct 2020 12:11:18

जुलाई तक 25 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने का प्‍लान, जानें कौन सी वैक्‍सीन ट्रायल में मार सकती है बाजी

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि कि जुलाई तक भारत में 5 में से 1 भारतीय को कोरोना का टीका लग जाएगा। डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि जुलाई 2021 तक 20-25 करोड़ लोगों को टीका लगाने का प्‍लान है। उन्‍होंने बताया कि सरकार वैक्‍सीन के ट्रायल पर नजर बनाए हुए है और फिलहाल टीकाकरण अभियान की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि कोरोना का कौनसा टीका मंजूर होगा। भारत में तीन वैक्‍सीन ऐसी हैं जो ट्रायल से गुजर रही हैं ऐसे में आइए जानते हैं कि कौनसी कोरोना वैक्सीन पर देश में काम चल रहा है और ताजा स्‍टेटस क्‍या है...

स्‍वदेशी Covaxin का फेज 2 ट्रायल जारी

ICMR-NIV ने भारत बायोटेक के साथ मिलकर COVAXIN तैयार की है। इसका पहले दौर का ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल पूरा हो चुका है जबकि दूसरे चरण का ट्रायल (Trial) जारी है। जानवरों पर ट्रायल में यह वैक्‍सीन इम्‍युन रेस्‍पांस ट्रिगर करने में कामयाब रही थी।

सीरम इंस्टिट्यूट कर रहा कोविशील्‍ड का ट्रायल

ऑक्‍सफर्ड यूनिवर्सिटी और अस्‍त्राजेनेका ने मिलकर यह वैक्‍सीन तैयार की है। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने इसे भारत में लाने के लिए अस्‍त्राजेनेका से करार किया है। ICMR के कोविड वैक्‍सीन पोर्टल (Covid Vaccine Portal) के मुताबिक, फिलहाल इस वैक्‍सीन का फेज 2 ट्रायल चल रहा है।

ZyCoV-D के नतीजे भी जगा रहे उम्‍मीद

भारत में ट्रायल से गुजर रही तीसरी वैक्‍सीन है ZyCoV-D, जिसे जायडस कैडिला ने बनाया है। ZyCoV-D का भी फेज 2 ट्रायल चल रहा है। अगर तीनों वैक्‍सीन के ट्रायल में कोई दिक्‍कत नहीं आती तो ये अगले साल की शुरुआत तक उपलब्‍ध हो सकती हैं।

विदेशी कंपनियों से भी हुई है डील

भारत में वैक्‍सीन डेवलपमेंट के अलावा विदेश में ट्रायल से गुजर रहे टीकों पर भी नजर है। भारतीय कंपनियों ने प्रमुख वैक्‍सीन निर्माताओं से समझौते किए हैं। SII ने अस्‍त्राजेनेका के अलावा अमेरिकी कंपनी Novavax से भी वैक्‍सीन के लिए टाईअप किया है। Dr Reddy’s Laboratories रूस की Sputnik V वैक्‍सीन को भारत लाने की तैयारी में है। वहीं, बायोलॉजिकल ई ने Johnson & Johnson से उसकी वैक्‍सीन की डील की है।

20-25 करोड़ लोगों को टीका लग जाएगा

बता दे, रविवार को केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार जुलाई 2021 तक 40-50 करोड़ डोज हासिल करने की उम्‍मीद कर रही है। इससे 20-25 करोड़ लोगों को टीका लग जाएगा। यानी सरकारी अनुमान के हिसाब से जुलाई तक केवल 20% आबादी को ही वैक्‍सीन मिल पाएगी। भारत की वर्तमान जनसंख्‍या 130 करोड़ बताई जाती है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के अनुसार, वैक्‍सीन 2021 की तीसरी तिमाही से ही उपलब्‍ध हो पाएगी। उन्‍होंने बताया कि राज्‍यों से ऐसे लोगों की लिस्‍ट मांगी गई है जिन्‍हें पहले टीका लगाया जाएगा। हर्षवर्धन ने कहा कि शुरुआती डोज डॉक्‍टर्स, नर्सेज, पैरामेडिक्‍स जैसे हेल्‍थकेयर वर्कर्स को मिलेगी। वैक्‍सीन केंद्र सरकार हासिल करेगी इसलिए राज्‍यों से कहा गया है कि वे वैक्‍सीन निर्माताओं से कोई डील न करें। हर्षवर्धन ने बताया कि बाहर से आने वाली वैक्‍सीन सुरक्षित और असरदार हैं या नहीं, यह सुनिश्चित करने के बाद ही लोगों को दी जाएगी। उन्‍होंने यह भी साफ किया है रूसी वैक्‍सीन Sputnik V को लेकर सरकार ने कोई फैसला अबतक नहीं किया है।

आप तक कैसे पहुंचेगी वैक्‍सीन?

हर्षवर्धन ने बताया कि वैक्‍सीन एक बार डेटा वैलिडेट हो जाए तो वैक्‍सीन को अप्रूवल मिलने में देरी का कोइ तुक नहीं है। उन्‍होंने कहा कि नीति आयोग के डॉ वीके पॉल की अगुवाई में एक हाई लेवल कमिटी पूरा प्‍लान बना रही है। किस देश की वैक्‍सीन कब उपलब्‍ध होगी, फार्मा कंपनियों से उनकी वैक्‍सीन के बारे में जानकारी लेना और भारत में पर्याप्‍त टीके मुहैया कराना इस कमिटी का जिम्‍मा होगा। इन्‍वेंट्री और सप्‍लाई चेन मैनेजमेंट के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। वैक्‍सीन के कंसाइनमेंट्स की रियल टाइम ट्रैकिंग होगी और ब्‍लैक-मार्केटिंग नहीं होने दी जाएगी। केंद्र सरकार वैक्‍सीन हासिल करने के बाद राज्‍यों को डोज भेजेगी। राज्‍यों को वैक्‍सीन की स्‍टोरेज और टीकाकरण का इंतजाम करना होगा।

9.45 लाख कोरोना एक्टिव केस

बता दे, देश में कोरोना वायरस के नए केस सामने आने की संख्या पिछले दो हफ़्तों से लगातार घट रही है। रोज सामने आने वाले नए केस का सात-दिन का औसत 16 सितंबर को 93,199 था, जो 1 अक्टूबर को घटकर 82,214 रह गया है। नए केस में इस तरह की गिरावट पहली बार सामने आई है। इसी तरह रिकवरी रेट भी बढ़कर 83.84% हो चुका है। इस समय 54.28 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या भी सितंबर के 10 लाख से ज्यादा केस से घटकर 9.45 लाख के आसपास पहुंच चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका