न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने सुसाइड से पहले डाली थी यह क्रिप्टिक पोस्ट, श्रुति के साथ बातचीत में कमल ने लिया शाहरुख का नाम

जानी-मानी भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय ने 27 अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी। अमृता का शव उनके भागलपुर वाले अपार्टमेंट में फंदे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Apr 2024 12:39:43

2 News : इस एक्ट्रेस ने सुसाइड से पहले डाली थी यह क्रिप्टिक पोस्ट, श्रुति के साथ बातचीत में कमल ने लिया शाहरुख का नाम

जानी-मानी भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय ने 27 अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी। अमृता का शव उनके भागलपुर वाले अपार्टमेंट में फंदे से लटका हुआ पाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृता ने सुसाइड के लिए साड़ी का इस्तेमाल किया था और पंखे से लटककर जान दे दी। अपार्टमेंट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि उन्होंने मौत से पहले एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृता मुंबई में पति के साथ रहती थीं। हालांकि वह एक शादी के सिलसिले में भागलपुर पहुंची थीं और कुछ समय से वहीं रह रही थीं।

जिस रात अमृता ने सुसाइड की वह देर तक जाग रही थी और व्हाट्सएप स्टेटस पर क्रिप्टिक पोस्ट डाली थी, जिसे देख कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने लिखा था, “क्यों दो नाव पर सवार थी उसकी जिंदगी, हमने नाव डूबाकर उसका सफर आसान कर दिया।” अमृता के परिजनों का कहना है कि वह कई दिनों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं रहती थी। वह इलाज भी डिमांड कर रही थीं।

बता दें कि साल 2022 में अमृता ने मुंबई स्थित मूल रूप से बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के रहने वाले चंद्रमणि झांगड़ से शादी की थी, जो एक एनीमेशन इंजीनियर के रूप में काम करते हैं। अमृता आखिरी बार वेब सीरीज ‘प्रतिशोध’ में नजर आई थीं। अमृता भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘दीवानापन’ में थीं। इसके अलावा अमृता कई हिंदी फिल्म, वेब सीरीज और टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं।

श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पिता कमल हासन के साथ वीडियो

साउथ सुपरस्टार कमल हासन और उनकी बेटी एक्ट्रेस-सिंगर श्रुति हासन का बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। इसे खुद श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को लिगेसी ऑफ लव का नाम दिया गया है। दोनों एक-दूसरे से अपने बारे में खुलकर बात करते दिख रहे हैं। चैट के दौरान जब श्रुति ने कमल से पूछा कि उनकी कौन सी विश पूरी नहीं हुई है? तो उन्होंने बताया कि ऐसी बहुत सी इच्छाएं हैं, बहुत सारी। मेरा इरादा उन सभी को विश लिस्ट को पूरा करना नहीं है।

किसी भी लिस्ट को तैयार करने से पहले आप सोचते हैं कि मुझे ये चाहिए, वो चाहिए। मैं सोचता था कि मुझे बस 10000 रुपए हर महीने चाहिए। मैं उन चीजों की एक लिस्ट बनाता था जो मैं उस पैसे से करना चाहता था। मुझे उस लिस्ट में क्या-क्या चाहिए ये भी याद नहीं है, लेकिन उन इच्छाओं ने मुझे सोने में मदद की।

मैं एक स्कूटर खरीदना चाहता था, फिर मैं एक कार खरीदना चाहता था. अब, जब मेरे पास ये सब खरीदने के लिए पैसे हैं, तो मैं सोचता हूं कि मुझे क्या चाहिए? एक प्लेन? मैंने हाल ही में शाहरुख खान का एक इंटरव्यू देखा। उन्होंने कहा कि वे एक प्लेन खरीदना चाहते हैं। मुझे उन्हें देखकर खुशी हुई क्योंकि उनके पास अभी भी एक विश है। बता दें, कमल इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'इंडियन 2' को लेकर बिजी चल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष