न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फेयरनेस क्रीम के एड के लिए मन्नारा को झेलना पड़ा था रिजेक्शन, BB-17 में इसलिए नहीं लिया प्रियंका-परिणीति का नाम

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा को ‘बिग बॉस 17’ से खूब लोकप्रियता मिली। इस रियलिटी शो से मन्नारा ने घर-घर में पहचान बनाई। इस बीच मन्नारा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Apr 2024 11:50:16

फेयरनेस क्रीम के एड के लिए मन्नारा को झेलना पड़ा था रिजेक्शन, BB-17 में इसलिए नहीं लिया प्रियंका-परिणीति का नाम

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा को ‘बिग बॉस 17’ से खूब लोकप्रियता मिली। इस रियलिटी शो से मन्नारा ने घर-घर में पहचान बनाई। इस बीच मन्नारा ने खुलासा किया कि उन्हें एक फेयरनेस क्रीम की एड फिल्म से रिजेक्ट कर दिया गया था। उस एड फिल्म के लिए उन्होंने कई राउंड ऑडिशन दिए थे, लेकिन आखिरी वक्त पर उन्हें सेट से घर भेज दिया गया। मन्नारा ने सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कई बार ऑडिशन देने के बाद मुझे उस एड फिल्म में कास्ट किया गया था।

मैंने एड फिल्म के लिए ऑडिशन दिया। मैंने एक दौर का ऑडिशन दिया और मुझे शॉर्टलिस्ट कर लिया गया। मुझे दूसरे राउंड के लिए दोबारा बुलाया गया। फिर मुझे आगे शॉर्टलिस्ट किया गया। फिर उन्होंने आखिरी चीज देखने के लिए शूटिंग से एक दिन पहले मुझे फोन किया…आखिरी लड़कियां बचती हैं ना, उनका चयन करना होता है, तो उन्होंने मुझे उसके लिए बुलाया और फिर कास्ट कर लिया।

मेरे माथे पर पिम्पल्स हो गए थे। मैं सुबह 4 बजे जब मध पहुंची तब तक मेरा माथा पिम्पल्स से भर गया था। उन्होंने कट लाइट के प्रयोग से शूट करने की कोशिश की, लेकिन जब कुछ काम नहीं हुआ तो एड फिल्म के मेकर्स ने मुझे सेट से वापस भेज दिया। वो दिल दुखाने वाला था, वो मेरी जिंदगी का पहला रिजेक्शन था।

mannara chopra,actress mannara chopra,fairness cream ad,priyanka chopra,parineeti chopra,bigg boss 17,bb 17

मन्नारा ने ‘बिग बॉस 17’ के दौरान नहीं उठाया प्रियंका व परिणीति की बहन होने का फायदा

मन्नारा BB-17 में टॉप-5 तक जगह बनाने में सफल रही थीं। मन्नारा ने करीब चार महीने तक चले शो के दौरान घर में एक बार भी अपनी कजिन बहनों प्रियंका और परिणीति चोपड़ा का नाम नहीं लिया। सिद्धार्थ के साथ बातचीत में मन्नारा ने बताया कि क्यों उन्होंने शो में अपनी बहनों का नाम ना लेने और उनके बारे में बात ना करने का फैसला किया था।

मन्नारा ने कहा कि अगर मैंने अपने फैमिली मेंबर्स या बहनों का नाम लिया होता तो लोग मुझे नेपो किड (भाई-भतीजावाद के आधार पर आगे बढ़ने वाली) कहते। इसी वजह से मैंने अपनी बहनों का नाम नहीं लिया और जब मैंने उनका जिक्र नहीं किया है तो लोग मेरे बारे में यह सोच रहे हैं कि शायद मेरे रिश्ते अपनी बहनों के साथ ठीक नहीं हैं। मैं परिवार की लाडली बच्ची हूं और मैंने यह सब मां से सीखा है।

मैंने प्रियंका-परिणीति का नाम नहीं लिया क्योंकि मैं चाहती थीं कि लोग मुझे खुद अपनी लड़ाई लड़ने के लिए जानें। मैंने नाम नहीं लेने का फैसला किया क्योंकि ‘बिग बॉस’ एक पर्सनैलिटी शो है और मैं चाहती थीं कि लोग मेरी रीयल साइड देख पाएं। मन्नारा ने यह भी बताया कि कैसे प्रियंका हमेशा उनकी प्रेरणा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष