न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय-तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की रिलीज डेट बदली, इस दिग्गज एक्ट्रेस के पति का निधन

अजय देवगन तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। आज भी फैंस में अजय के लिए गजब का क्रेज है। डायरेक्टर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Apr 2024 1:22:49

2 News : अजय-तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की रिलीज डेट बदली, इस दिग्गज एक्ट्रेस के पति का निधन

अजय देवगन तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। आज भी फैंस में अजय के लिए गजब का क्रेज है। डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के बीच उनकी जबरदस्त डिमांड बनी हुई है। इस साल भी अजय की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। आर माधवन के साथ आई फिल्म ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। हालांकि ईद (11 अप्रैल) पर रिलीज हुई फिल्म ‘मैदान’ धूल चाट गई।

अब अजय की एक और फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को नई रिलीज डेट मिली है। पहले यह फिल्म अप्रैल में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 5 जुलाई को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा। डायरेक्टर नीरज पांडे की इस फिल्म में अजय के साथ तब्बू लीड रोल में है। दोनों इससे ‘विजयपथ’, ‘हकीकत’, ‘तक्षक’, ‘फितूर’, ‘दृश्यम’, ‘गोलमाल अगेन’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘दृश्यम 2’ और ‘भोला’ सहित कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

यह एक एपिक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 2000 और 2023 के बीच सेट है। फिल्म में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी हैं। फिल्म एक एपिक के साथ अनूठी म्यूजिकल लव स्टोरी है। इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ओरिजनल साउंडट्रैक म्यूजिक डायरेक्टर एमएम क्रीम ने तैयार किया है। फिल्म शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत और कुमार मंगत पाठक (पैनोरमा स्टूडियोज) द्वारा निर्मित है।

ajay devgn,tabu,auron mein kahan dum tha,movie release date,shaitaan,maidaan,mala sinha,actress mala sinha,cp lohani,cp lohani passes away

माला सिन्हा के पति सीपी लोहानी ने 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 60 से 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस माला सिन्हा के पति और एक्टर चिदंबर प्रसाद लोहानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। लोहानी नेपाली फिल्म ‘मैतीघर’ से पूरी दुनिया में मशहूर हो गए थे। फिल्म सुपरहिट थी और इसमें वे लीड रोल में थे। इसमें माला भी थीं। यह प्राइवेट तरीके से प्रोड्यूस की गई पहली फिल्म थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोहानी की उम्र 86 साल थी।

बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार थे। उनका एक अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा था। उन्हें निमोनिया हो गया था और उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें अल्जाइमर की समस्या भी थी। सोमवार (29 अप्रैल) को एक्टर का निधन हो गया। लोहानी ने संगीत की दुनिया में भी पहचान बनाई थी। वे वित्त और उद्योग मंत्रालय में भी काम कर चुके थे।

उल्लेखनीय है कि माला और लोहानी की शादी साल 1968 में हुई थी। उनके एक बेटी प्रतिभा सिन्हा हैं, जो कुछ फिल्मों में दिखाई दीं। जहां तक माला की बात है तो उन्होंने समय के सभी दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया। उनके खाते में बेशुमार हिट फिल्में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष