51 दिन के इंतजार के बाद आज मंगलवार से पैसेंजर ट्रेनें फिर दौड़ेंगी। 22 मार्च से ये ट्रेनें बंद थीं। रेलवे ने अब दिल्ली से 15 रूटों पर ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अप और डाउन के लिहाज से इन ट्रेनों की संख्या 30 होगी। रेलवे ने सोमवार देर रात तक 54 हजार यात्रियों को रिजर्वेशन दिया है। कोरोना के चलते इस बार ट्रेन के सफर में कई बदलाव किए गए है। पहली बार रेलवे यात्रियों से कह रहा है कि वे खाना-पानी लेकर ट्रेन में चढ़ें। चादर और कंबल देने से भी रेलवे साफ इनकार कर दिया है। सबसे बड़ी बात ऐसा पहली बार होगा जब आपकी टिकट को चेक करे कोई TTE नहीं आएगा। ऐसे मत समझिए कि अगर TTE नहीं है तो आप बिना टिकट के सफर कर सकेंगे। इसको लेकर रेलवे पूरी तरह सतर्क है।
कंफर्म ई-टिकट पर ही होगी यात्रा, मास्क जरूरी, यात्रियों को इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान
स्टेशन में एंट्री पर होगा टिकट चेक
स्टेशन पर एंट्री पाने के लिए ही आपको अपना टिकट और पहचान पत्र दिखाना होगा। बिना टिकट स्टेशन में घुसने ही नहीं दिया जाएगा। इसीलिए तो पैसेंजर्स को ट्रेन रवाना होने से 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचने को कहा गया है। रेलवे स्टाफ स्टेशन पर ही टिकट चेक कर लेगा। बीच में ट्रेन का स्टॉपेज दो या तीन जगह ही होना है, तो वहां से चढ़ने वाले पैसेंजर्स का टिकट उन्हीं स्टेशंस पर चेक हो जाएगा। इसलिए ट्रेन में TTE की कोई जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
लॉकडाउन में रेल यात्रा / यात्रीगण कृपया ध्यान दें, स्टेशन पर उतरते ही शुरू होगी असली 'परीक्षा'!
कैंसिल कराने पर 50% पैसा शुल्क के रूप में कटेगा
आपको बता दे, इन सभी 15 जोड़ी ट्रेनों के टिकट केवल इंडियन रेलवे टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉर्पोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट (www.irctc.co.in) या मोबाइल ऐप से ही बुक किए जा सकेंगे। ट्रेनों में एडवांस रिजर्वेशन टाइम पीरियड 7 दिन का रखा गया है। यानी आप यात्रा के 7 दिन पहले अपना टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं, किसी भी सूरत में रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (RAC) या वेटिंग टिकट जारी नहीं किए जाएंगे। अगर आपको अपना टिकट कैंसिल कराना होगा तो आप 24 घंटे पहले करा सकते है।
हालांकि, टिकट रद्द करावाने पर कुल किराये का 50% पैसा शुल्क के रूप में काट लिया जाएगा। यानी अगर आपने 5000 रुपये का टिकट बुक किया था और उसे कैंसिल कराने पर 2500 रुपये ही वापस मिलेंगे। इंडियन रेलवे के मुताबिक स्टेशन आने वाले यात्रियों और उन्हें लेकर आने वाले वाहन/ड्राइवर को स्टेशन के भीतर प्रवेश की अनुमति इसी सूरत में दी जाएगी, जब उनके पास यात्रा के लिए कन्फर्म टिकट होगा।














