न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कंफर्म ई-टिकट पर ही होगी यात्रा, मास्क जरूरी, यात्रियों को इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

कोरोना वायरस के कारण पिछले डेढ़ महीने से यात्री सेवाएं बंद रखने के बाद आज मंगलवार यानी 12 मई से भारतीय रेलवे 15 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 May 2020 10:02:58

कंफर्म ई-टिकट पर ही होगी यात्रा, मास्क जरूरी, यात्रियों को इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

कोरोना वायरस के कारण पिछले डेढ़ महीने से यात्री सेवाएं बंद रखने के बाद आज मंगलवार यानी 12 मई से भारतीय रेलवे 15 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है। लॉकडाउन की वजह से 22 मार्च से यह ट्रेनें बंद थीं। अप और डाउन के लिहाज से इन ट्रेनों की संख्या 30 होगी। रेलवे ने सोमवार देर रात बताया कि इन ट्रेनों के लिए रात 9:15 बजे तक 30 हजार पीएनआर नंबर जनरेट हुए। इनके जरिए 54 हजार यात्रियों को रिजर्वेशन दिया गया। ऐसे में रेलवे ने यात्रिओं के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए है जिनका पालन यात्रा के दौरान करना होगा। आइए जानते हैं इन निर्देशों के बारे में...

- केवल उन्हीं यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश करने की इजाजत मिलेगी जिनके पास कंफर्म ई-टिकट होगा।

- सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से जांच की जाएगी और केवल उन्हीं यात्रियों को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी, जो पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होंगे और जिनमें कोरोना का एक भी लक्षण नहीं होगा।

- सभी यात्रियों को स्टेशन और रेलवे कोच में अंदर जाने और बाहर आने के समय सैनिटाइजर दिया जाएगा, ताकि वो अपने हाथ अच्छी तरह से साफ कर सकें

- यात्रा के लिए सभी यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश करने के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा

लॉकडाउन में रेल यात्रा / यात्रीगण कृपया ध्यान दें, स्टेशन पर उतरते ही शुरू होगी असली 'परीक्षा'!

- अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रा करने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। रेल मंत्रालय पहले ही ट्वीट करके इस बात की जानकारी दे चुका है कि इन ट्रेनों के गंतव्य पर पहुंचने के बाद इसके यात्रियों को संबंधित राज्यों के हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इस दौरान यात्रा के बाद हो सकता है लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रहना पड़ सकता है।

- यात्रा के दौरान ट्रेन में प्री-पैक्ड स्नैक्स और बिस्कुट ऑनबोर्ड कैटरिंग स्टाफ उपलब्ध कराएंगे। खाने के सामान को एयरलाइंस की तरह ही बेचा जाएगा। जैसे जिसे जिस सामान की जरूरत होगी वो सामान उन तक पहुंचा दी जाएगी और यात्री को उसके बदले में पैसे देने होंगे।

- केंद्र सरकार द्वारा बांटे गए जोन के आधार पर स्टेशनों और ट्रेनों पर सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। जोन के हिसाब के रेलवे स्टेशन पर कोरोना से बचाव, सुरक्षा और स्वच्छता के प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। यात्रियों को सभी गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

- इन विशेष ट्रेनों में केवल एसी कोच होंगे। AC-1, AC-2 और AC-2 के कोच होंगे और किराया राजधानी ट्रेनों के बराबर होगा।

आपको बता दे, शुरुआत में रेलवे ने 12 मई से 20 मई के बीच चलने वाली रेलगाड़ियों के लिए समय सारणी जारी की है। ये रेलगाड़ियां रेलवे द्वारा जारी की गई समय सारणी के अनुसार दैनिक, साप्ताहिक या द्वि-साप्ताहिक रेलगाड़ियों के रूप में चलेंगी। 16 मई और 19 मई को कोई रेलगाड़ी नहीं चलेगी। ये रेलगाड़ियां नई दिल्ली और देश के सभी प्रमुख शहरों डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के बीच चलेंगी।

12 से 20 मई तक का शेड्यूल

- 12 मई को तीन रेलगाड़ियां नई दिल्ली से रवाना होंगी और डिब्रूगढ़, बेंगलुरु और बिलासपुर पहुंचेंगी। हावड़ा, राजेन्द्र नगर (पटना), बेंगलुरु, मुंबई मध्य और अहमदाबाद से एक-एक रेलगाड़ी रवाना होगी और दिल्ली पहुंचेगी।

- 13 मई को नौ रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी जिनमें से आठ नई दिल्ली से रवाना होंगी और हावड़ा, राजेन्द्र नगर (पटना), जम्मू तवी, तिरुवनंतपुरम, चेन्नई, रांची, मुंबई और अहमदाबाद पहुंचेंगी। नौवीं एक विशेष रेलगाड़ी है जो भुवनेश्वर से नई दिल्ली आएगी।

- 14 मई को रेलवे पांच रेलगाड़ियां डिब्रूगढ़, जम्मू तवी, बिलासपुर और रांची से राष्ट्रीय राजधानी के लिए चलाएगा और एक रेलगाड़ी नई दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए चलाई जाएगी।

- 15 मई को तीन रेलगाड़ियां निर्धारित हैं जिनमें से दो रेलगाड़ी तिरुवनंतपुरम से और एक चेन्नई मध्य से चलाई जाएगी और एक रेलगाड़ी नई दिल्ली से मडगांव के लिए संचालित होगी।

-17 मई को एक रेलगाड़ी मडगांव से नई दिल्ली और एक रेलगाड़ी नई दिल्ली से सिकंदराबाद के लिए रवाना होगी।

- 18 मई को अगरतला से नई दिल्ली के लिए एकमात्र रेलगाड़ी रवाना होगी।

- 20 मई को निर्धारित दो रेलगाड़ियां नई दिल्ली से अगरतला और सिकंदराबाद से नई दिल्ली के लिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका