न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन में रेल यात्रा / यात्रीगण कृपया ध्यान दें, स्टेशन पर उतरते ही शुरू होगी असली 'परीक्षा'!

देश में कोरोना महामारी के बीच आज यानी 12 मई से यात्री ट्रेनें पटरी पर दौड़ेंगी। ऐसे में गृह मंत्रालय और रेल मंत्रालय ने यात्रियों के लिए विशेष दिशानिर्देश जारी किए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 May 2020 9:34:08

लॉकडाउन में रेल यात्रा / यात्रीगण कृपया ध्यान दें, स्टेशन पर उतरते ही शुरू होगी असली  'परीक्षा'!

देश में कोरोना महामारी के बीच आज यानी 12 मई से यात्री ट्रेनें पटरी पर दौड़ेंगी। ऐसे में गृह मंत्रालय और रेल मंत्रालय ने यात्रियों के लिए विशेष दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन दिशानिर्देशों में यात्रा से पहले और यात्रा के बाद यात्रिओं को क्या करना होगा इसके बारे में बताया गया है। ऐसे में जब यात्री अपने गंतव्य पर पहुंचेंगे उसके बाद उन्हें संबंधित राज्यों के हेल्थ प्रोटोकॉल को मानना होगा। ऐसे में हो सकता है यात्रिओं को कुछ दिन तक क्वांरटीन सेंटर में रहना पड़ सकता है। रेल मंत्रालय पहले ही ट्वीट करके इस बात की जानकारी दे चुका है कि इन ट्रेनों के गंतव्य पर पहुंचने के बाद इसके यात्रियों को संबंधित राज्यों के हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। मंत्रालय ने ट्वीट कर साथ ही यात्रा करने वालों को सलाह दी है कि ऐसे सभी पैसेंजर गंतव्य राज्यों के नियमों को जान लें।

रेल मंत्रालय के ट्वीट से साफ है कि स्पेशल ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोगों को भी संबंधित राज्यों में क्वारंटीन सेंटर में रहना पड़ सकता है। दरअसल, श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से घर लौटने वाले मजदूरों को की भी हेल्थ जांच के बाद ही ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होती है। इसके अलावा जिन राज्यों में वे पहुंचते हैं, वहां से उन्हें राज्य परिवहन के बसों से क्वांरटीन सेंटर में 21 दिन रहना होता है। ऐसे में बिहार, यूपी जैसे राज्य श्रमिक स्पेशल से आने वाले मजदूरों को तय समय तक क्वांरटीन कर रहे हैं। यानी इन राज्यों में स्पेशल ट्रेन से पहुंचने वाले यात्रियों को भी क्वारंटीन किया जा सकता है।

गृह मंत्रालय के गाइडलाइंस के अनुसार, यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा, उन्हें अपना भोजन खुद लेकर आना होगा और यात्रा से पहले हेल्थ जांच कराना होगा। इसके लिए उन्हें यात्रा से डेढ़ घंटे पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा। उन्हें की यात्रा करने का अनुमति दी जाएगी जिनमें कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आएंगे। इसके साथ ही यात्रा के दौरान रेलवे पहले की तरह चादर, तौलिया, सामान्य भोजन, पेय आदि मुहैया नहीं कराएगा। यात्रियों को मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा।

स्पेशल ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी को जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका