न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर / 20 घंटे घर के बाहर पड़ा रहा शव, कोरोना के डर से लोगों ने नहीं लगाया हाथ

सीएमओ ने एंबुलेंस और मेडिकल टीम भेजने से मनाकर फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। अधेड़ का शव 20 घंटे तक घर के बाहर पड़ा रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Jun 2020 5:02:29

कानपुर / 20 घंटे घर के बाहर पड़ा रहा शव, कोरोना के डर से लोगों ने नहीं लगाया हाथ

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 605 नए केस मिले और 606 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 18 हजार 395 हो गई है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना वायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। जिले में सोमवार को एक अधेड़ व्यक्ति खांसते-खांसते जमीन पर गिर पड़ा और तड़प कर दम तोड़ दिया। कोरोना के खौफ के चलते लोगों ने अंतिम समय में पानी भी नहीं पिलाया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी शव देखकर लौट गए। चचरे भाई ने सीएमओ को सूचना दी। उनका आरोप है कि सीएमओ ने एंबुलेंस और मेडिकल टीम भेजने से मनाकर फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। अधेड़ का शव 20 घंटे तक घर के बाहर पड़ा रहा।

खांसी और बुखार से थे पीड़ित

बिधनू थाना के पहाड़पुर गांव में रहने वाले ओमी द्विवेदी (50) की शादी नहीं हुई थी। अधेड़ अकेले ही जीवन-यापन कर रहा था। ओमी द्विवेदी बीते कई हफ्ते से खांसी और बुखार से पीड़ित थे। पड़ोसी समेत पूरा मोहल्ला उन्हें कोरोना संदिग्ध मानता था और लोग संक्रमण का खतरा होने की वजह से उनके पास जाने से डरते थे। सोमवार दोपहर ओमी घर के बाहर बैठे थे तभी उन्हें अचानक खांसी आ गई। खांसते हुए वह जमीन पर गिर पड़े और तड़प कर दम तोड़ दिया। पूरा मोहल्ला उन्हें तड़पते देखता रहा। किसी ने उनकी मदद नहीं की।

अधेड़ की मौत के बाद क्षेत्र में संक्रमण फैलने का डर सभी को सताने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को और 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी शव को दूर से देखकर वापस लौट गई। 108 एंबुलेंस ने भी कोरोना संदिग्ध वापस लौट गई। मंगलवार सुबह पहुंची पुलिस ने परिजन से शव को पॉलिथीन से पैक करवाया। इसके बाद एक लोडर में रखवाकर अंतिम संस्कार करने के लिए कहा है। बिधनू थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के मुताबिक, सोमवार को अधेड़ की मौत हुई थी। उनके परिजन को शक था कि ओमी कोरोना संदिग्ध है। इसलिए वे मौत के बाद कोरोना जांच कराना चाहते थे। इस संबंध में सीएमओ को लेटर लिखा गया था। सीएमओ ने कहा था कि मौत के बाद कोरोना टेस्ट कराने का प्रावधान नहीं है।

ओमी के चचरे भाई को जब मौत की खबर मिली तो मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीएमओ को कोरोना संदिग्ध भाई के मौत की सूचना दी। सीएमओ ने एंबुलेंस और मेडिकल टीम भेजने से मना करते हुए फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। अधेड़ का शव सोमवार दोपहर से मंगलवार सुबह 10 बजे तक शव घर के बाहर ही पड़ा रहा। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से नाराज भाई ने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री