न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डॉक्टरों के लिए पहेली बना मामला, महिला के शरीर में 105 दिन तक जिंदा रहा कोरोना वायरस

अमेरिका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला के शरीर में 105 दिन तक कोरोना वायरस मौजूद रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 7:25:09

डॉक्टरों के लिए पहेली बना मामला, महिला के शरीर में 105 दिन तक जिंदा रहा कोरोना वायरस

कोरोना का कहर जारी है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में अब भी कोरोना वायरस संक्रमण फैल रहा है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.92 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 50 लाख 90 हजार 49 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 12.42 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में संक्रमण की रफ्तार बहुत तेजी से बढ़ रही है। ‘द गार्जियन’ के मुताबिक, 8 दिन में तीसरी बार आंकड़ा एक लाख से ज्यादा हुआ। वहीं, इन सबके बीच अमेरिका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला के शरीर में 105 दिन तक कोरोना वायरस मौजूद रहा। दरअसल, पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'सेल' नामक एक शोध में बताया गया कि खराब इम्यून सिस्टम वाली ब्लड कैंसर से पीड़ित एक अमेरिकी महिला के शरीर में 105 दिन तक कोरोना वायरस मौजूद रहा। आश्चर्य यह है कि इसके बावजूद भी उस महिला में कोरोना के कोई लक्षण नहीं देखे गए।

coronavirus,america,woman,covid 19,world news

अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्फेक्शियस डिसीज ने इस मामले की स्टडी की। वायरस विशेषज्ञ विंसेंट मूंस्टर का कहना है, जब हमने इस मामले पर रिसर्च शुरू की तो यह नहीं जानते थे कि मरीज में कितने दिनों से वायरस मौजूद है। मरीज की उम्र 71 साल है और वाशिंगटन के किर्कलैंड की रहने वाली है। महिला में महामारी की शुरुआत में ही संक्रमण हुआ था। कई बार मरीज का RT-PCR टेस्ट हुआ और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जर्नल सेल में पब्लिश केस स्टडी कहती है, किसी इंसान में कोरोना कितने दिन तक रह सकता है, स्पष्टतौर पर यह अब भी नहीं समझा जा सका है।

coronavirus,america,woman,covid 19,world news

वायरस विशेषज्ञ विंसेंट के मुताबिक, ब्लड कैंसर के कारण मरीज का इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो गया था फिर भी कोविड-19 के लक्षण नहीं दिखे। मरीज एनीमिया से जूझ रही थी। हॉस्पिटल में रेग्युलर कोविड टेस्ट के लिए नाक से सैम्पल लिया जा रहा था। इस दौरान चौकाने वाली बात सामने आई। विंसेंट कहते हैं, मरीज लम्बे समय तक संक्रमित रही क्योंकि इम्यून सिस्टम ने वायरस का संक्रमण होने पर कभी रेस्पॉन्स नहीं दिया। ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में सामने आया कि महिला में कभी एंटीबॉडी नहीं बनीं। कोरोना से रिकवरी के बाद उसकी सेहत पर न के बराबर असर पड़ा।

इधर भारत की बात करें तो सर्दी शुरू होने के साथ ही देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 84 लाख के पार पहुंच गया है। देश में शुक्रवार को 49 हजार 851 नए मरीज मिले, 53 हजार 795 ठीक हुए और 576 की मौत हो गई। कुल केस 84 लाख 60 हजार 885 हो गए हैं। एक्टिव केस अब 2-3 राज्यों में नहीं, बल्कि 15 राज्यों में बढ़ रहे हैं। अकेले दिल्ली में ही पिछले कुछ दिनों से रोज 7 हजार से आसपास कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार किया कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की तीसरी लहर प्रभावी है। इसके अलावा उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, अंडमान निकोबार, मिजोरम, दादरा एवं नगर हवेली, लद्दाख, मेघालय, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और पंजाब में भी एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में इन राज्यों में चार हजार से ज्यादा मामले बढ़े हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत