न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / प्लाज्मा देने के लिए आगे आने लगे लोग, 20 कोरोना मरीजों ने किया डोनेट

दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में सोमवार तक करीब 20 कोरोना मरीजों ने प्लाज्मा डोनेट किया। रविवार को तब्लीगी जमात के करीब 10 लोगों ने कोविड केयर सेंटर नरेला और सुल्तानपुरी में प्लाज्मा डोनेट किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Apr 2020 11:30:22

दिल्ली / प्लाज्मा देने के लिए आगे आने लगे लोग,  20 कोरोना मरीजों ने किया डोनेट

दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में सोमवार तक करीब 20 कोरोना मरीजों ने प्लाज्मा डोनेट किया। रविवार को तब्लीगी जमात के करीब 10 लोगों ने कोविड केयर सेंटर नरेला और सुल्तानपुरी में प्लाज्मा डोनेट किया। स्वास्थ्य विभाग के कोरोना कोर्डिनेटर डॉ. शोएब ने कहा कि तब्लीगी जमात के ज्यादतर लोग प्लाज्मा डोनेट करने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले कहा था कि प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल सफल रहा है। दिल्ली के मोती नगर में रहने वाले अनुज शर्मा ने कहा कि मैं व्यक्तिगत काम से यूरोप के बलगेरिया गया था। 20 मार्च को दिल्ली आया। 29 मार्च को कोरोना टेस्ट कराया तो पॉजिटिव आया। इसके बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हुआ। वहां से इलाज कराने के बाद 15 अप्रैल को ठीक होकर घर आया। कुछ दिन पहले ही आईएलबीएस अस्पताल से डॉ मीनू बाजपेयी का फोन आया प्लाज्मा डोनेट करने के लिए। मेरी वाइफ ने कहा कि यदि हमारे शरीर की किसी चीज से लोगों की जान बच सकती है तो जरूर करना चाहिए।

डॉ आबिद करोल बाग के तिबिया कॉलेज में काम करने वाले डॉ आबिद अमिर ने कहा कि काम करने के दौरान इंफेक्शन हुआ। इसके बाद लोकनायक अस्पताल में भर्ती हो गया। वहां प्लाज्मा डोनेट करने के लिए डॉक्टरों से काउंसलिंग की। मुझे लगा मेरे प्लाज्मा डोनेट करने से किसी की जान बच सकती है तो क्या दिक्कत है। 25 अप्रैल को अस्पताल जाकर डोनेट कर दिया। अब किसी तरह की कोई कमजोरी भी महसूस नहीं हो रही।

बता दे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को फिर एक बार प्लाज्मा डोनेट का महत्व बताया। इसके साथ ही उन्होंने आपसी सौहार्द बनाने की बात कहते हुये ये भी कहा कि हिंदू का प्लाज्मा मुस्लिम और मुस्लिम का प्लाज्मा हिंदू की जान बचा सकता है। केजरीवाल ने कहा, 'लोगों के मन में जज़्बा है कि कैसे दूसरे की जान बचा सकते हैं। हो सकता है कि मुसलमान का प्लाज्मा हिंदू के काम आए और हिंदू का प्लाज्मा मुसलमान के काम आ जाए। भगवान ने तो फर्क नहीं किया। हम लोगों ने आपस में दीवारें क्यों पैदा की हैं।'

कैसे होता है प्लाज्मा थेरेपी से इलाज

जब कोई शख्स कोरोना पॉजिटिव हो जाता है तो ठीक होने के बाद उसके ब्लड में प्रतिरोधक क्षमता यानी एंटीबॉडी आ जाती हैं। दरअसल संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति के शरीर में उस वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बन जाती है और 3 हफ्ते बाद उसे प्लाज्मा के रूप में किसी संक्रमित व्यक्ति को दिया जा सकता है ताकि उसके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगे। प्लाज्मा संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति के खून से अलग कर निकाला जाता है। एक बार में एक संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति के शरीर से 400ml प्लाज्मा निकाला जा सकता है। इस 400ml प्लाज्मा को दो संक्रमित मरीजों को दिया जा सकता है। दिल्ली में ये थेरेपी शुरू हो चुकी है, जिससे मरीजों को फायदा मिला है। जबकि बाकी राज्य भी ICMR की इजाजत के साथ ही इस थेरेपी का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका