न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना / देश में अब तक 18659 संक्रमित मामले, 9329 मरीज पिछले 8 दिन में ही बढ़े

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18659 हो गई है। देश में कोरोना के 50% यानी तकरीबन 9329 मरीज पिछले आठ दिन में ही बढ़े हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Apr 2020 11:42:13

कोरोना / देश में अब तक 18659 संक्रमित मामले, 9329 मरीज पिछले 8 दिन में ही बढ़े

देश में कोरोना संक्रमितों (Coronavirus in India) की संख्या 18659 हो गई है। देश में कोरोना के 50% यानी तकरीबन 9329 मरीज पिछले आठ दिन में ही बढ़े हैं। सोमवार को 1235 नए मामले सामने आए। यह लगातार तीसरा दिन था,जब देश में कोरोना संक्रमण के 1000 से ज्यादा मामले आए। इससे पहले शनिवार को 1371 और रविवार को 1580 मामले सामने आए थे। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 18 हजार 601 मामले आए हैं। इनमें 14 हजार 759 का इलाज चल रहा है। 3252 ठीक हुए हैं, वहीं 590 लोगों की मौत हुई है।

सोमवार को सबसे ज्यादा 466 मरीज महाराष्ट्र में मिले। यहां संक्रमितों की संख्या 4666 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 232 है, जो देश में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा गुजरात में 196, उत्तरप्रदेश में 84, आंध्रप्रदेश में 75, राजस्थान में 98, पश्चिम बंगाल में 29 और हरियाणा में 1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना वायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

coronavirus,coronavirus outbreak in india,coronavirus updates,covid 19 updates in india,covid 19 cases in india,coronavirus news,news,news in hindi

मध्यप्रदेश में 1485 संक्रमित

मध्यप्रदेश (Coronavirus in Madhya Pradesh) में सोमवार को कोरोना के 78 नए मरीज मिले। इनमें सबसे ज्यादा 40 मामले भोपाल में आए हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 254 हो गई है। एक दिन पहले यह संख्या 214 थी। धार में 15 और रायसेन में 17 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की गिनती 1485 तक पहुंच गई है। उज्जैन के नीलगंगा थाना टीआई यशवंत पाल (59) की कोरोना से इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पाल एक महीने से उन्हें सर्दी और बुखार बना हुआ था। एडिशनल एसपी उज्जैन रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पाल हमारे बीच नहीं रहे। वहीं, अरविंदो हॉस्पिटल के डॉ विनोद भंडारी ने कहा कि टीआई पाल का पिछले 10 दिनों से यहां इलाज चल रहा था। जब से उन्हें यहां लाया गया था। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। टीआई पॉल के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनकी पत्नी मीना और दोनों बेटियां फाल्गुनी और ईशा को एक होटल में क्वॉरैंटाइन किया गया है। करीब 15 दिन से वे क्वारैंटाइन हैं, लेकिन अब तक उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।

महाराष्ट्र में 4666 संक्रमित

तमाम कोशिशों के बावजूद महाराष्ट्र में महामारी फिलहाल काबू में नहीं आ सकी है। महाराष्ट्र में सोमवार को 466 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 53 पत्रकार भी शामिल हैं। सभी को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है। कुल 171 वीडियो जर्नलिस्ट, रिपोर्टर और फोटोग्राफर के सैम्पल लिए गए। राज्य में सोमवार को संक्रमण से 9 लोगों की मौत हुई। इसमें मुंबई में सात और मालेगांव में दो की जान गई है। मृतकों में छह पुरुष और तीन महिलाएं हैं। मुंबई में धारावी, वर्ली समेत कई इलाके महामारी से प्रभावित हैं। पुणे, ठाणे और नासिक जिले के मालेगांव में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। राहत सिर्फ इतनी कि 507 लोग स्वस्थ भी हुए। सोमवार से 26 जिलों में लॉकडाउन से सशर्त ढील मिली। हालांकि, पिंपरी-चिंचवाड़ समेत 8 जिलों में सख्त कर्फ्यू लागू रहा।

coronavirus,coronavirus outbreak in india,coronavirus updates,covid 19 updates in india,covid 19 cases in india,coronavirus news,news,news in hindi

राजस्थान में 1628 संक्रमित

राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में मंगलवार को संक्रमण के 52 मामले आए। इनमें से जयपुर में 34, माधोपुर में 5, भीलवाड़ा में 4, जैसलमेर और दौसा में 2-2, जबकि झुंझुनूं, नागौर और सवाई माधोपुर में 1-1 मरीज मिला। जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1628 पहुंच गई। इससे पहले सोमवार 98 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसमें जयपुर में 50, जोधपुर में 33, कोटा में 7, नागौर में 3, झुंझुनू में 2 संक्रमित मिले। वहीं टोंक, बांसवाड़ा और अजमेर में एक-एक संक्रमित मिला।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 23 लोगों की मौत हुई है। इनमें दो कोटा, दो भीलवाड़ा, 14 जयपुर (जिसमें एक यूपी की 13 साल की बच्ची), दो जोधपुर, एक अलवर, एक बीकानेर और एक टोंक में हो चुकी है। सरकार ने लोगों की जरूरत और आवश्यक सेवाओं के लिए जैसे ही सोमवार को मोडिफाई लॉक डाउन लागू किया तो शहर में अचानक से डेढ़ गुना वाहनों की संख्या बढ़ गई। इनकी निगरानी और चेकिंग के पूरे शहर में पुलिस ने 498 नाके लगा दिए। चेकिंग के दौरान सोमवार को आवश्यक सेवाओं की आड़ में बेवजह दौड़ रहे 404 वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस अब तक लॉक डाउन के दौरान 12500 वाहन जब्त कर चुकी है। मोडिफाई लॉकडाउन की आड़ में बेवजह चलने वाले वाहनों पर रोक लगाने के उद्देश्य से ही शहर में नाकाबंदी प्वाईंट बढ़ाए थे।

उत्तरप्रदेश में 1192 संक्रमित

उत्तरप्रदेश (Coronavirus in Uttar Pradesh) में मंगलवार सुबह 8 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि की है। इसमें मेरठ में तीन, लखनऊ में दो और एक मरीज आगरा के हैं। सोमवार को कोरोना के 84 नए केस सामने आए। कानपुर में 17 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच, मेरठ के वैलेंटिस कैंसर हॉस्पिटल प्रबंधन ने अखबार में दिए विवादित विज्ञापन पर माफी मांग ली है। विज्ञापन में कहा गया था कि मुस्लिम मरीज यहां कोविड जांच कराकर ही आएं। वे निगेटिव हुए तभी इलाज किया जाएगा। अस्पताल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1192 तक पहुंच गई है। इसमें जमाती और उनके संपर्क में आए 820 लोग शामिल हैं। प्रदेश के 52 में से 8 जनपद कोरोना मुक्त हुए हैं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हाथरस, बरेली, महराजगंज, बाराबंकी और प्रयागराज के कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में इन जनपदों में एक भी कोरोना पेशेंट नहीं हैं। प्रदेश में 89,032 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की हैं। प्रदेश में कुल 39,316 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 10,800 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है।

coronavirus,coronavirus outbreak in india,coronavirus updates,covid 19 updates in india,covid 19 cases in india,coronavirus news,news,news in hindi

गुजरात में 1944 संक्रमित

गुजरात (Coronavirus in Gujarat) में सोमवार को 201 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक कुल 131 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 71 की मौत हुई है। जबकि 131 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने सोमवार शाम को बताया कि पिछले 24 घंटों में 67, 63 और 42 साल की तीन महिलाएं, 66, 59 और 54 साल के तीन पुरुष की अहमदाबाद में तथा 80 साल की एक महिला और 70 साल के एक पुरुष की सूरत के अस्पताल में मौत हो गई। इनमें से सूरत की महिला मधुमेह और गुर्दे की और पुरुष मधुमेह और ह्रदय की तथा अहमदाबाद के तीन पुरुष रक्तचाप और मधुमेह की बीमारी से भी पीड़ित थे। अब तक अहमदाबाद में 38, सूरत में 10, वडोदरा में सात, भावनगर में चार, आणंद, गांधीनगर और पंचमहाल में दो-दो, भरूच, पाटण, कच्छ, बोटाद, जामनगर और अरवल्ली में एक-एक मौत हुई है।

दिल्ली में 2081 संक्रमित

दिल्ली (Coronavirus in Delhi) में सोमवार को कोरोना के 78 नए मरीज मिले जबकि बीते 24 घंटे में 2 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ मृतकों का आंकड़ा 47 हो गया है। अब तक 431 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इधर, पिज्जा डिलीवरी बॉय के संपर्क में आए उसके सभी 16 साथियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका