न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / राहत भरी खबर, कोरोना मुक्त हुआ भीलवाड़ा

कोरोना का सबसे पहला हॉटस्‍पॉट बना भीलवाड़ा आज कोरोना संक्रमण से मुक्‍त हो गया है। राजस्थान में कोरोना का एपिसेंटर रहे भीलवाड़ा से शुक्रवार को राहत भरी खबर आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Apr 2020 1:22:42

राजस्थान / राहत भरी खबर, कोरोना मुक्त हुआ भीलवाड़ा

कोरोना का सबसे पहला हॉटस्‍पॉट बना भीलवाड़ा आज कोरोना संक्रमण से मुक्‍त हो गया है। राजस्थान में कोरोना का एपिसेंटर रहे भीलवाड़ा से शुक्रवार को राहत भरी खबर आई है। यहां मिले सभी कोरोना संक्रमित ठीक हो गए हैं। शुक्रवार को हॉस्पिटल में इलाज करा रहे आखिरी मरीज को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि, अभी उन्हें 14 दिन उनके घर पर क्वारंटीन रखा जाएगा। भीलवाड़ा में अब तक कोरोना संक्रमण के 28 केस सामने आए थे, इसमें 26 ठीक हो गए। जबकि दो की मौत हो गई थी। वहीं जयपुर का रामगंज इलाका राजस्थान का कोविड-19 ग्राउंड जीरो बनता दिख रहा है। यहां बुधवार तक कोरोना के करीब 318 मामले सामने आ चुके हैं।

राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 41 नए मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 1270 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा 27 मामले भरतपुर में, और दो जयपुर में सामने आए हैं। इससे पहले राजधानी जयपुर में शुक्रवार को कोविड-19 के 8 मरीज मिले थे, हालांकि, रामगंज से अच्छी खबर ये है कि यहां लगातार दूसरे दिन कोई मरीज पॉजिटिव नहीं मिला है।

'भीलवाड़ा मॉडल' चर्चा में

अधिकारियों के मुताबिक, भीलवाड़ा में कोरोना से लड़ाई जीतने के बाद 'भीलवाड़ा मॉडल' चर्चा में जरूर है, लेकिन इसे रामगंज जैसे इलाके में लागू करने में कई परेशानियां है। सबसे खास बात ये है कि रामगंज और भीलवाड़ा की भौगोलिक स्थितियां बिल्कुल अलग हैं। यहां जनसंख्या का घनत्व ज्यादा है। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रति दुश्मनी और अफवाह फैलाने जैसी कई बाधाएं इसे प्रभावित करती हैं।

एडिशनल चीफ सेक्रेट्री (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने कहा कि भौगोलिक रूप से, भीलवाड़ा रामगंज से अलग है। भीलवाड़ा में जहां एक घर में 4 से 6 सदस्य रहते हैं, वहीं रामगंज में चार मंजिला तक पुरानी हवेलियां हैं जिनमें अनुमान नहीं लगा सकते कि कितने लोग रहते हैं। हमें मिली जानकारी के मुताबिक रामगंज के हर घर में औसतन 40 से 50 सदस्य हैं, इनके अलावा 20 से 30 बच्चे हैं। फिलहाल लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिसकी वजह से मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए लोग सहमत हुए हैं। सरकार और प्रशासन की ओर से भी रामगंज में कोरोना के खिलाफ लड़ाई को लेकर अलग रणनीति तैयार की है।

राजस्थान में रैपिड टेस्टिंग

इसके साथ ही देश में राजस्थान रैपिड टेस्टिंग किट के जरिए कोराना की जांच करने वाला पहला प्रदेश बन गया है। शुक्रवार को पहले दिन जयपुर में 52 लोगों का सैंपल लिया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.रघु शर्मा ने बताया कि कोरोना के लिए रैपिड टेस्ट पूरी तरह से सटीक नहीं है। हालांकि, इसमें पॉजिटिव मिलने वाले व्यक्ति को तुरंत आइसोलेट कर उसकी जांच कराई जाएगी, ताकि वह संक्रमण ना फैला ना सके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर