न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन / भूख से तड़प रही मां के लिए बेटे ने की चोरी, जज ने सुनाया ये आदेश

जज को जब पता चला कि किशोर ने भूख से तड़प रही मां के लिए खाना जुटाने के लिए चोरी की तो उन्होंने उसे सजा की जगह राशन और कपड़ा दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Apr 2020 2:47:29

लॉकडाउन / भूख से तड़प रही मां के लिए बेटे ने की चोरी, जज ने सुनाया ये आदेश

दो वक्त की रोटी मुश्किल से जुटा पाने वाले लोगों के लिए लॉकडाउन कहर बनकर टूटा लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इससे कारगर उपाय भी कोई नहीं है। ऐसे कठिन समय में समाज के ऐसे लोग भी सामने आ रहे हैं जो गरीबों की मजबूरी समझ रहे हैं और उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को नालंदा जिले के बिहारशरीफ में प्रकाश में आया। एक नाबालिग को चोरी के आरोप में पुलिस ने जज के सामने पेश किया। जज को जब पता चला कि किशोर ने भूख से तड़प रही मां के लिए खाना जुटाने के लिए चोरी की तो उन्होंने उसे सजा की जगह राशन और कपड़ा दिया।

coronavirus,coronavirus outbreak in bihar,bihar news,bihar crime news,crime news,lockdown news,news,news in hindi

जज ने दिया ये आदेश

इस्लामपुर में रहने वाले नाबालिग को पुलिस ने किशोर न्याय परिषद के प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी मानवेंद्र मिश्र के कोर्ट में पेश किया था। उन्होंने किशोर को मुक्त कर दिया। साथ ही पदाधिकारियों को उसे हर संभव मदद करने और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने का आदेश दिया। उन्होंने किशोर को खाने के लिए राशन और उसकी विक्षिप्त मां लिए कपड़े दिलाए। अपने आदेश में मिश्र ने इस्लामपुर के थानाध्यक्ष को किशोर को सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाने और उसके संरक्षण व परीक्षण पर नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक चार माह पर किशोर से संबंधित प्रगति रिपोर्ट जेजेबी (किशोर न्याय परिषद) को सौपने को कहा। जज ने इस्लामपुर बीडीओ को पत्र लिखकर किशोर को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। भोजन के लिए अनाज उपलब्ध हो इसके लिए राशन कार्ड, किशोर की मां को विधवा पेंशन, गृह निर्माण के लिए अनुदान राशि, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र, आवासीय प्रमाणपत्र, बैंक खाता खुलवाना, किशोर को कौशल विकास कार्यक्रम से जोड़ना जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है।

किशोर के पिता की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है। पिता की मौत के बाद उसकी मां विक्षिप्त हो गई। मां की स्थिति ऐसी है कि दैनिक क्रिया-क्रम के लिए भी वह अपने बेटे पर निर्भर है। एक छोटा भाई भी है। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी किशोर पर है। घर के नाम पर कच्ची मिट्टी की एक टूटी-फूटी फुसनुमा झोपड़ी है। सोने के लिए एक खाट तक नहीं है। मां-बेटा जमीन पर ही किसी तरह सोते हैं। खाने-पीने की घोर समस्या है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर