न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमृता सिंह नहीं चाहती थीं कि सैफ अली खान करें दीपक तिजोरी की मदद, एक्टर ने बताया पूरा किस्सा

एक्टर दीपक तिजोरी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें ज्यादातर फिल्मों में लीड एक्टर के बजाय सपोर्टिंग एक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 May 2024 7:01:21

अमृता सिंह नहीं चाहती थीं कि सैफ अली खान करें दीपक तिजोरी की मदद, एक्टर ने बताया पूरा किस्सा

एक्टर दीपक तिजोरी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें ज्यादातर फिल्मों में लीड एक्टर के बजाय सपोर्टिंग एक्टर का रोल ही मिला। दीपक इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टिप्पसी' को लेकर चर्चाओं में हैं। वे इसका जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। दीपक ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान 90 के दशक के बॉलीवुड के बारे में बात की। दीपक ने ‘जूम’ को दिए इंटरव्यू में अपनी फिल्म 'पहला नशा' से जुड़ा किस्सा शेयर किया।

उन्होंने कहा कि उस दौरान मुझे फिल्म में कैमियो के लिए किसी एक्टर की जरूरत थी। आमिर खान, शाहरुख खान और सैफ अली खान ने मदद का वादा किया था। फिल्म के लिए मुझे तीनों खान सपोर्ट करने आ रहे थे। लेकिन जब सैफ तैयार हो रहे थे तो उनकी एक्स पत्नी एक्ट्रेस अमृता सिंह ने उनसे पूछा कि, ये क्या कर रहे हो तुम? कहां जा रहे हो?'

अमृता ने इस फिल्म के लिए सैफ को सपोर्ट नहीं किया। अमृता ने सैफ से कहा कि आप यह कैसे कर सकते हैं? हमने ये सब कभी नहीं किया। यह कौन करता है? आप जाएं और प्रीमियर शूट पर किसी का सपोर्ट करें। इस घटना ने मुझे स्तब्ध कर दिया क्योंकि 90 के दशक के दौरान बिरादरी में लोग हर किसी का समर्थन करने के लिए हर जगह जा रहे थे। हालांकि बाद में सैफ सेट पर आए थे।

deepak tijori,actor deepak tijori,tipppsy,Amrita Singh,saif ali khan,pehla nasha,ashutosh govarikar,shahrukh khan,aamir khan

दीपक की लीड हीरो के रूप में पहली फिल्म थी ‘पहला नशा’, किया है कई फिल्मों में काम

उल्लेखनीय है कि ‘लगान’ फेम डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पहला नशा’ दीपक की लीड हीरो के रूप में पहली फिल्म थी। साल 1993 में आई इस फिल्म में उनके साथ पूजा भट्ट और रवीना टंडन भी थीं। दीपक के खाते में ‘आशिकी’, ‘खिलाड़ी’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘सड़क’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘बादशाह’ समेत कई सफल फिल्में हैं। अब दीपक के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘टिप्पसी’ 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में सोनिया बिरजे, अलंकृता सहाय और कायनात अरोड़ा मुख्य भूमिका में हैं। दीपक साल 2006 में ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन में नजर आए थे, जहां उनके ‘आशिकी’ फिल्म के साथी कलाकार राहुल रॉय ने खिताब जीता था। 62 साल के दीपक की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने शिवांगी के साथ शादी की। उनके एक बेटी समारा तिजोरी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष