न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन शर्तों के साथ 19 मई से प्लेन उड़ाने की तैयारी में सरकार!

कोरोना संकट के बीच सरकार ने ट्रेन सर्विस शुरू कर दी है। इसके साथ ही अब सरकार हवाई यात्रा भी शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। कमर्शल फ्लाइट्स 25 मार्च से ही निलंबित हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 May 2020 2:18:31

इन शर्तों के साथ 19 मई से प्लेन उड़ाने की तैयारी में सरकार!

कोरोना संकट के बीच सरकार ने ट्रेन सर्विस शुरू कर दी है। इसके साथ ही अब सरकार हवाई यात्रा भी शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। कमर्शल फ्लाइट्स 25 मार्च से ही निलंबित हैं। इस बीच एयर इंडिया ने 19 मार्च से आंशिक तौर पर घरेलू उड़ानों को शुरू करने जा रही है। इतना तय है कि अब प्री-कोरोना टाइम जैसे नियम तो नहीं होंगे। हवाई यात्रा बहाल तो होगी लेकिन कुछ अलग नियमों के साथ। आइए देखते हैं कि नियमों में किस तरह के बदलाव हो सकते हैं।

एयर इंडिया देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 19 मई से 2 जून तक एक विशेष अभियान चलाएगी। ज्यादातर उड़ानें, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नै के लिए होंगी। कोच्चि से चेन्नै के लिए 19 मई को एक उड़ान, दिल्ली के लिए 173 उड़ानें, मुंबई के लिए 40, हैदराबाद के लिए 25, कोच्चि के लिए 12 उड़ानें संचालित होंगी। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि शेड्यूल तैयार है और हम नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

एयरपोर्ट के लिए निकलने से जुड़े नियम

- फ्लाइट के समय से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचने की व्यवस्था हो सकती है

- शुरुआत में सिर्फ वेब चेक-इन को इजाजत दिए जाने की संभावना है

- इसके अलावा यात्रियों के लिए टर्मिनल में प्रवेश से पहले मास्क, ग्लव्स जैसे सुरक्षा के उपायों से लैस होने को कहा जा सकता है

टर्मिनल पर क्या हो सकते हैं नियम

- एयरपोर्ट पर चेक-इन काउंटर डिपार्चर से 3 घंटे पहले और फ्लाइट टाइम से घंटे से सवा घंटे पहले बंद किए जा सकते हैं

- एंट्री और बोर्डिंग पॉइंट्स पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था संभव है

- वैसे यात्रा या स्टाफ जिनमें कोरोना जैसे लक्षण मिलेंगे या फिर उनके आरोग्य सेतु ऐप में ग्रीन सिग्नल नहीं मिलेगा उन्हें एयरपोर्ट में जाने की इजाजत नहीं होगी

- एयरपोर्ट में कोविड-19 संदिग्धों की जांच के लिए नियत जगह हो सकती है

- पहले चरण में 80 साल से ज्यादा उम्र के यात्रियों को इजाजत नहीं होगी

- यात्रियों को कोविड-19 से जुड़ी प्रश्नावली को भरने के लिए दिया जा सकता है। इसमें उनसे यह जानकारी मांगी जा सकती है कि क्या उनकी कोरोना की कोई पास्ट-हिस्ट्री है, क्या वे पिछले एक महीने में क्वारंटीन हुए हैं। अगर कोई यात्री पिछले एक महीने में कभी क्वारंटीन में रहा होगा तो उसे जांच के लिए अलग ले जाया जाएगा

- केबिन बैगेज की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ चेक-इन बैगेज की इजाजत होगी

- सभी तरह के भुगतान डिजिटल तरीके से किए जाएंगे

सिक्यॉरिटी चेक से जुड़े नियम

- ज्यादा भीड़भाड़ न हो, इसके लिए यात्रियों को बैच बनाकर भेजा जाएगा

- अगर मेटल डिटेक्टर ने बीप नहीं किया तो यात्री की तलाशी जांच नहीं की जाएगी

- पिछले महीने क्वारंटीन हुए लोगों के लिए सुरक्षा जांच की अलग यूनिट

- बोर्डिंग पासेज पर सीआईएसएफ की मुहर

सिक्यॉरिटी होल्ड एरिया के नियम

- मास्क और ग्लव्स के डिस्पोजल के लिए पीले रंग का डस्टबिन रहेगा। समय-समय पर पूरे इलाके को डिसइन्फेक्ट किया जाएगा

बोर्डिंग के नियम

- डिपार्चर से 60 मिनट पहले बोर्डिंग हो जाएगी और फ्लाइट टाइम से 20 मिनट पहले गेट बंद हो जाएंगे

- 10-10 के बैच में बोर्डिंग होगी। ई-बोर्डिंग पास की सेल्फ स्कैनिंग

- बोर्डिंग को विमान में पीछे से आगे की ओर शुरू किया जाएगा

- बोर्डिंग गेट पर भी थर्मल स्क्रीनिंग

फ्लाइट के भीतर के नियम

- यात्री जब अपनी सीट ले लेंगे तब क्रू उन्हें सैनिटाइजर देंगे

- लोगों को गैर-जरूरी मूवमेंट से बचने और बार-बार शौचालय, वॉश बेसिन में न जाने के लिए कहा जाएगा

- हर एक घंटे पर शौचालयों को सैनिटाइज किया जाएगा

- फ्लाइट में भोजन नहीं मिलेगा। पानी की बोतलें दी जा सकती हैं

- सभी तरह की ऑन-बोर्ड बिक्री सस्पेंड रहेगी

- यात्रियों के शरीर का तापमान मापा जाएगा

- आखिर की 3 पंक्तियों की सीटों को खाली रखा जाएगा ताकि अगर कोरोना का कोई संदिग्ध मामला सामने आया तो उन सीटों पर आइसोलेट किया जा सके

बैगेज कलेक्शन के नियम

- केरसेल एरिया के नजदीक सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मार्किंग। अराइवल पर सामानों को डिसइन्फेक्ट किया जाएगा

- सामानों को अलग-अलग करके रखा जाएगा

अराइवल पर क्या होगा


- सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए यात्रियों का मूवमेंट

- अराइवल पर भी सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग। कोई संदिग्ध मामला मिलने पर उसे स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले किया जाएगा

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका