न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करिश्मा कपूर ने ‘लोलो’ और ‘बेबो’ को लेकर किया यह खुलासा, बेटी मालती के लिए ऐसा चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा

एक्टर रणधीर कपूर और एक्ट्रेस बबीता की दोनों बेटियां करिश्मा और करीना कपूर फैंस के दिलों में खास जगह रखती हैं। दोनों ने ही बॉलीवुड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 May 2024 1:19:59

2 News : करिश्मा कपूर ने ‘लोलो’ और ‘बेबो’ को लेकर किया यह खुलासा, बेटी मालती के लिए ऐसा चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा

एक्टर रणधीर कपूर और एक्ट्रेस बबीता की दोनों बेटियां करिश्मा और करीना कपूर फैंस के दिलों में खास जगह रखती हैं। दोनों ने ही बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया है। उनके खाते में एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में हैं। करिश्मा ने 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का जादू चलाया। वह अब कम ही फिल्मों में नजर आती हैं। दूसरी ओर, साल 2000 में ‘रिफ्यूजी’ फिल्म के साथ करिअर शुरू करने वालीं करीना आज भी पूरी तरह से एक्टिव हैं।

करिश्मा और करीना को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता रहती है। वे इनके बारे में हर बात जानने को बेकरार रहते हैं। अब करिश्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक दिलचस्प जानकारी शेयर की है। करिश्मा अपने निकनेम ‘लोलो’ और छोटी बहन करीना के निकनेम ‘बेबो’ के पीछे की वजह बताती नजर आ रही हैं। करिश्मा कहती हैं कि मेरी मॉम हॉलीवुड एक्ट्रेस जीना लोलो की बड़ी फैन रही हैं।

इसी से प्रेरित होकर उन्होंने मेरा निकनेम ‘लोलो’ रख दिया। करिश्मा आगे बताती हैं कि मेरी मां सिंधी हैं तो वो मीठी लोलो लोली कहती थीं, जो मीठी रोटी को कहते हैं। तो इस तरह से मुझे ये नाम ‘लोलो’ मिल गया। मेरी पूरी फैमिली में ऐसे कई फनी Pet नेम हैं जैसे ‘डब्बू’, ‘चिंटू’, ‘चिंपू।’ सभी घर में मुझे ‘लोलो’ कहने लगे। फिर घर में करीना आई तो वो ‘बेबी’ थी, लेकिन पापा ने ‘ओ’ राइम करते हुए उसे ‘बेबो’ कहना शुरू कर दिया।

karisma kapoor,actress karisma kapoor,Kareena Kapoor,actress kareena kapoor,karisma kareena,lolo,bebo,randhir kapoor,babita,priyanka chopra,nick jonas,malti marie

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 2022 में किया था मालती का स्वागत

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ में काफी अच्छा संतुलन बना रखा है। प्रियंका जहां अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का कोई मौका नहीं छोड़तीं, वहीं वह अपने काम को लेकर भी कोई समझौता नहीं करतीं। इस बीच प्रियंका ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की कि मां होने का क्या मतलब है।

प्रियंका ने 'इंडिया टुडे' के साथ बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि बच्चे हमसे पैदा नहीं होते, वे हमारे जरिए पैदा होते हैं, ताकि वे अपना जीवन जी सकें और इसी तरह मेरे माता-पिता ने मुझे पाला और मेरी मां ने मुझे पाला। आप जानते हैं उन्होंने हमेशा कहा कि मैं तुम्हारी सेफ स्पेस हूं। मैं मालती के लिए उसकी 'सेफ स्पेस' बनना चाहती हूं और उसे जो चाहे करने देना चाहती हूं। बता दें कि प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में शादी की थी।

कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिये मालती का स्वागत किया। प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह हाल ही में सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ रोमांटिक ड्रामा 'लव अगेन' में नजर आईं। उनकी अगली फिल्म एक्शन-कॉमेडी 'हेड्स ऑफ स्टेट' में इदरीस एल्बा और जॉन सीना हैं। वह फ्रैंक ई फ्लावर्स की फिल्म 'द ब्लफ' में भी अभिनय करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष