न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : बैन के बावजूद चीन में खुलेआम बिक रहे है जंगली सांप, चूहे-हिरण

हुबेई और गुआंगडोंग में जंगली जानवरों की बिक्री बैन की गई थी। लेकिन एक रिपोर्टर ने जब पहचान छिपाकर गुआंगझोऊ में जंगली सांप और चूहे खरीदने की कोशिश की तो उन्हें ये मिल गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Feb 2020 10:54:57

कोरोना वायरस : बैन के बावजूद चीन में खुलेआम बिक रहे है जंगली सांप, चूहे-हिरण

चीन का वुहान शहर कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां सबसे अधिक लोग संक्रमित हैं। शहर में आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बचाव के लिए चीन ने कई शहरों में मीट के लिए जंगली जानवरों की बिक्री बैन कर दी है। लेकिन कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, कई दुकानदार बैन के बावजूद जंगली जीव जिंदा बेचते पाए गए। ऐसा माना जा रहा है कि जानवरों से ही इंसानों को कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ है। जानकारों का मानना है कि वुहान के सी फूड मार्केट से ये संक्रमण शुरू हुआ और संभवत: यह जंगली सांप या फिर चमगादड़ से इंसानों में आया। चीन में बीमारी बढ़ने के खतरे के बावजूद जंगली जीवों जैसे जंगली चूहे, सांप और हिरण की बिक्री हो रही है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, हुबेई और गुआंगडोंग में जंगली जानवरों की बिक्री बैन की गई थी। लेकिन एक रिपोर्टर ने जब पहचान छिपाकर गुआंगझोऊ में जंगली सांप और चूहे खरीदने की कोशिश की तो उन्हें ये मिल गए। इसी तरह जिआनिंग में भी जिंदा जंगली जीवों की बिक्री हो रही थी। मीडिया में रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद स्थानीय पुलिस ने दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

coronavirus,kills,people,vendors,selling,wild,animals,rats,badgers,snakes,china,coronavirus news

आपको बता दे, चीन में कोरोना वायरस की वजह से अफरा तफरी का माहौल है। हर दिन कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। चीन में कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है। रविवार की सुबह चीन सरकार ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 45 और पीड़ितों की मौत हो गई। मौत के नए मामलों को लेकर चीन में अब तक 304 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 12 हजार से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। शनिवार को मृतकों की संख्या 259 थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका