न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड / 24 घंटे में मिले 1086 नए मरीज, CM हाउस पहुंचा कोरोना, 40 कर्मचारी संक्रमित

झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1086 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 17,753 पर पहुंच गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Aug 2020 12:00:17

झारखंड  / 24 घंटे में मिले 1086 नए मरीज, CM हाउस पहुंचा कोरोना, 40 कर्मचारी संक्रमित

झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1086 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 17,753 पर पहुंच गई है। इनमें बोकारो के 420, चतरा के 444, देवघर के 607, धनबाद के 995, दुमका के 186, पूर्वी सिंहभूम के 2748, गढ़वा के 542, गिरिडीह के 1036, गोड्डा के 569, गुमला के 420, हजारीबाग के 864, जामताड़ा के 152, खूंटी के 332, कोडरमा के 695, लातेहार के 402, लोहरदगा के 294, पाकुड़ के 318, पलामू के 620, रामगढ़ के 561, रांची के 3563, साहेबगंज के 312, सरायकेला के 400, सिमडेगा के 602 और पश्चिमी सिंहभूम के 491 मरीज शामिल हैं।

शनिवार को अकेले रांची के 412 मरीज मिले। रांची में मिले मरीजों में सीएम हाउस के 40 कर्मचारी, रांची जेल के 73 कैदी, डेली मार्केट थाना के 7 पुलिस कर्मचारी और पुलिस लाइन के 110 लोग शामिल हैं। अब तक राज्य में 223 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। राज्य में 8325 लोग कोरोना को हराकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। इनमें बोकारो के 191, चतरा के 195, देवघर के 348, धनबाद के 552, दुमका के 70, पूर्वी सिंहभूम के 847, गढ़वा के 312, गिरिडीह के 670, गोड्डा के 167, गुमला के 153, हजारीबाग के 508, जामताड़ा के 93, खूंटी के 60, कोडरमा के 406, लातेहार के 240, लोहरदगा के 213, पाकुड़ के 127, पलामू के 351, रामगढ़ के 342, रांची के 1460, साहेबगंज के 115, सरायकेला के 154, सिमडेगा के 487 और पश्चिमी सिंहभूम के 264 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

जेल में पॉजिटिव मरीज रखने की जगह नहीं

जेल में पॉजिटिव कैदियों के रखने के लिए कोई सही जगह नहीं है। पहले से ही बंद कैदियों की संख्या लगभग 3 हजार से ज्यादा है। अब तक जेल में कुल 106 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जेल सुपरिटेंडेंट की परेशानी काफी बढ़ गई है। जेल सुपरिटेंडेंट हामिद अख्तर ने डीसी और एसएसपी को पॉजिटिव मरीज को रखने के लिए उचित व्यवस्था कराने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है। उधर, सिटी डीएसपी अमित सिंह के एक बॉडीगार्ड व ड्राइवर और सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडेय के एक बॉडीगार्ड की भी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। दूसरी ओर, डेली मार्केट थाना से भी 3 पुलिस पदाधिकारी और 4 जवान का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है।

पुलिस लाइन में फैल चुका है कोरोना का संक्रमण

पुलिस लाइन में रहने वाले 200 जवानों का सैंपल जांच के लिए लिया गया था, जिनमें से शनिवार को 110 की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। बैरक से काफी संख्या में जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद जवान परेशान हैं। अब स्वस्थ्य जवानों को भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने का डर सताने लगा है। पॉजिटिव जवानों को जगन्नाथपुर स्थित विस्थापित भवन में भेजा जाएगा। सार्जेंट मेजर आरके रंजन ने बताया कि पॉजिटिव जवानों के संपर्क में आने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को भी चिन्हित कर जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा।

बुलाने पर भी नहीं आ रहे प्लाज्मा डोनर

राज्य में कोरोना संक्रमण को रोकने और मरीजों की जान बचाने में कारगर मानी जा रही प्लाज्मा थेरेपी से रिम्स में हाल ही में इलाज शुरू हुआ है। लेकिन चिंता की बात यह है कि डोनर ही नहीं मिल रहे हैं। शनिवार को रिम्स में धनबाद के एक व्यक्ति की जान चली गई। ट्रॉमा सेंटर के एचओडी डॉक्टर प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि उसे प्लाज्मा चढ़ाने का फैसला हुआ, लेकिन प्लाज्मा नहीं मिला हालाकि, उसकी मौत के बाद दो लोगों ने प्लाज्मा डोनेट किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत