न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस: नॉनवेज खाएं या नहीं? बताने के लिए मंत्री जी ने निकाला अनोखा तरीका

चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 2,835 हो गई है, जबकि इस संक्रमण के 79,251 मामले सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Mar 2020 8:35:59

कोरोना वायरस: नॉनवेज खाएं या नहीं? बताने के लिए मंत्री जी ने निकाला अनोखा तरीका

चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 2,835 हो गई है, जबकि इस संक्रमण के 79,251 मामले सामने आए हैं। यह वायरस चीन की सीमा को पार कर अन्‍य देशों में भी फैल रहा है। कोरोना वायरस ने दक्षिण कोरिया और जापान को भी अपने चपेट में ले लिया है। दक्षिण कोरिया में अभी तक कोरोना वायरस के 2000 केस सामने आ चुके हैं, जबकि 13 लोगों को मौत की खबर है। जापान में भी कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक यहां करीब 190 लोग कोरोना वायरस से ग्रसित हैं। इस वायरस को सामने आए दो महीनों से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि यह वायरस किसकी वजह से फैला और न ही इसके सही उपचार का पता लगा है। लेकिन कई डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का मानना है कि यह वायरस नॉनवेज खाने की वजह से फैला है। जैसा ही हम सभी जानते है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन की वुहान शहर से हुई है जहां बड़ी मात्रा में जानवरों को खाया जाता है। ऐसे में अब कोरोना वायरस की वजह नॉनवेज बताया जा रहा है लोगों में इसका खौफ बैठ गया है। लोगों ने नॉनवेज से दूरी बना रखी है। हालाकि, सरकार और विशेषज्ञों की ओर से इस बारे में बार-बार स्‍पष्‍ट किया गया है कि कोरोना वायरस का संबंध किसी भी तरह से नॉनवेज खाने से नहीं है। हां, इसे सही तरीके से पकाने की सलाह जरूर दी जाती रही है। लोगों की इन्‍हीं चिंताओं के बीच तेलंगाना सरकार के एक मंत्री ने इस गफलत को दूर करने के लिए अनूठा तरीका ढूंढ़ निकाला।

तेलंगाना के मंत्री ने ढूंढा अनोखा तरीका

इसके लिए तेलंगाना सरकार में आईटी, इंडस्‍ट्रीज मंत्री केटी राम राव ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें उन्‍होंने अपने सहगियों के साथ सार्वजनिक रूप से चिकन खाकर लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि अगर इसे सही तरीके से साफ-सफाई के साथ और पकाकर खाया जाए तो इसमें कोई हर्ज नहीं है। केटीआर के ट्विटर हैंडल पर उस कार्यक्रम की तस्‍वीरें भी हैं, जिसमें वह सार्वजनिक तौर पर कई लोगों के साथ बड़े चाव से चिकन खाते नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने शुक्रवार को इस कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें लोगों ने चिकन का स्‍वाद लिया।

coronavirus,coronavirus infection,china,telangana minister,kt rama rao,non veg,chicken,news

कोरोना वायरस की चपेट में अब कोरोना बीयर

बता दे, कोरोना वायरस की मार मेक्सिको के बीयर ब्रांड कोरोना पर भी पड़ रही है, जिसकी खरीद में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। कोरोना बीयर का हालांकि कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं है, फिर भी एक जैसे नाम होने की वजह से लोगों में इसे लेकर खौफ बढ़ गया है और उन्‍होंने इसकी खरीद बंद कर दी है, जबकि इसकी गिनती दुनिया के सबसे लोकप्रिय बीयर ब्रांड्स में से एक के तौर पर होती है। कोरोना अमेरिका में प्रचलित टॉप थ्री बीयर ब्रांड्स में से एक है।
जाने कैसे लेता है कोरोना वायरस इंसान की जान?
कोरोना वायरस का खौंफ ले रहा जान, जानें लक्षण और बरतें ये सावधानियां
कोरोना वायरस का कहर जारी, बचाव के लिए अपने आहार में शामिल करें ये चीजें
कोरोना वायरस का कोहराम जारी, जानें कैसे करें इसका खात्मा

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर