न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रुबीना दिलैक ने जुड़वां बेटियों के जन्मदिन पर शेयर कीं तस्वीरें, राणा दग्गुबाती के शो का ट्रेलर आया सामने

'बिग बॉस' 14 विजेता मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Nov 2024 7:57:25

2 News : रुबीना दिलैक ने जुड़वां बेटियों के जन्मदिन पर शेयर कीं तस्वीरें, राणा दग्गुबाती के शो का ट्रेलर आया सामने

'बिग बॉस' 14 विजेता मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। रुबीना पिछले साल जुड़वां बेटियों जीवा और एधा की मां बनी थीं। तब से वह मदरहुड को जमकर एंजॉय कर रही हैं। रुबीना फिलहाल पहाड़ों पर अपने गांव में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। अब रुबीना ने बेटियों के पहले जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें शेयर की हैं।

इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार रुबीना और एक्टर अभिनव शुक्ला की बेटियों का जन्म 27 नवंबर को हुआ था, लेकिन हिंदू कैलेंडर के हिसाब से यह देव दिवाली का दिन था। आज शुक्रवार (15 नवंबर) को देव दिवाली और गुरु नानक जयंती है। ऐसे में रुबीना ने हिंदू तिथि के अनुसार आज बेटियों का बर्थडे सेलिब्रेट किया। रुबीना ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी दोनों बेटियों के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो कभी मां की गोद में खेलती दिख रही हैं तो कभी पापा की गोद में खिलखिला रही हैं। एक फोटो में दोनों बच्चियां नानी की गोद में काफी खुश हैं।

रुबीना ने कैप्शन में लिखा, “2023 में हमारी देवियों का जन्म हिंदू शास्त्र के अनुसार देव दिवाली और गुरु पुर्णिमा की सुबह हुआ था। एधा और जीवा का आज पहला जन्मदिन है।” फैंस इन तस्वीरों पर प्यार लुटाने के साथ ट्विंस को विश कर रहे हैं। बता दें रुबीना-अभिनव ने कई साल तक डेटिंग करने के बाद साल 2018 में शादी रचाई थी। बेटियों के जन्म के बाद कपल ने कई दफा उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। हालांकि पिछले महीने नवरात्रि के मौके पर उनका चेहरा रिवील किया था।

राणा दग्गुबाती का शो इस दिन से होगा शुरू, आएंगे ये सेलेब्रिटी

दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर एक्टर राणा दग्गुबाती के आगामी शो ‘द राणा दग्गुबाती शो’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। शो के मेहमानों में दुलकर सलमान, नागा चैतन्य अक्किनेनी, नानी, ऋषभ शेट्टी, सिद्धु जोनलगड्डा, श्री लीला, एसएस राजामौली, रामगोपाल वर्मा और कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हैं। इसके होस्ट राणा हैं। स्पिरिट मीडिया के तहत प्रोड्यूस की जाने वाली इस अनस्क्रिप्टेड ओरिजनल सीरीज में 8 एपिसोड होंगे।

इसमें कई पॉपुलर सेलेब्रिटी बेझिझक बातचीत और मजेदार एक्टिविटी में हिस्सा लेंगे। शो का प्रीमियर 23 नवंबर को होगा और हर शनिवार को नए एपिसोड आएंगे। यह शो भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव तौर पर देखा जा सकेगा। राणा ने कहा कि यह कोई आम टॉक शो नहीं है। ये एक मजेदार और इंटरएक्टिव तरीका है जिसमें हम सेलिब्रिटीज की असली और अनफिल्टर्ड जिंदगी देखते हैं।

मेरा उनके साथ और इंडस्ट्री के साथ जो कनेक्शन है, वो परिवार जैसा है, सिर्फ प्रोफेशनल नहीं। इसी कारण हमारी बातें और जो वक्त हम अपने आम शौक में बिताते हैं, वो बहुत मजेदार और नेचुरल होता है। बता दें 39 वर्षीय राणा ने बाहुबली फिल्म के दोनों पार्ट में दमदार भूमिकाएं निभाई थीं। उनकी पिछली फिल्म हाल ही रिलीज हुई ‘वेट्टैयन’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री