न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रद्धा कपूर अब ‘नागिन’ में मचाएंगी धूम, इन्होंने किया कंफर्म, वरुण धवन ने दिखाई ‘बेबी जॉन’ की झलक

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की 15 अगस्त पर रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म लोगों को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Nov 2024 7:16:39

2 News : श्रद्धा कपूर अब ‘नागिन’ में मचाएंगी धूम, इन्होंने किया कंफर्म, वरुण धवन ने दिखाई ‘बेबी जॉन’ की झलक

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की 15 अगस्त पर रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म लोगों को खूब पसंद आई और इसने जमकर कमाई की। इस फिल्म के बाद से श्रद्धा की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है और उनके लिए एक अपडेट है। निर्माता निखिल द्विवेदी ने पुष्टि की है कि श्रद्धा उनकी उनकी मूवी ‘नागिन’ का हिस्सा हैं, जो जल्द ही फ्लोर पर जाएगी।

निखिल ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में साझा किया कि ‘नागिन’ की स्क्रिप्ट में 3 साल लगे और 3 बार फिर से लिखा गया। अब स्क्रिप्ट तैयार है। कास्टिंग शुरू से ही तय हो गई थी। श्रद्धा इसके लिए तैयार हो गई हैं। श्रद्धा सबसे पहले बोर्ड पर आईं। अब जब स्क्रिप्ट तैयार है, तो वो शूटिंग शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकती हैं। निखिल ने यह खुलासा नहीं किया कि ‘नागिन’ में श्रद्धा के अलावा दूसरे स्टार कौन होंगे।

श्रद्धा 'स्त्री 2' से पहले पिछले साल रणबीर कपूर के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' मूवी में नजर आई थीं जो हिट रही थी। निखिल की बात करें तो उन्होंने कॉमेडी मूवी ‘वीरे दी वेडिंग’ (2018) के साथ फिल्म निर्माण में कदम रखा था। वे एक्शन फिल्म ‘दबंग 3’ (2019) और कुछ दिनों पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म CTRL का निर्माण कर चुके हैं।

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ‘बेबी जॉन’ फिल्म का टीजर

एक्टर वरुण धवन की वेब सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसमें वरुण का एक्शन अवतार देखने को मिला। वरुण जल्द ही एक और एक्शन से भरपूर फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आएंगे। वरुण ने आज शुक्रवार (15 नवंबर) को अपने पुलिस अवतार की एक झलक फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की। वीडियो में वरुण पूरी तरह से एक्शन अवतार में दिख रहे हैं।

उन्होंने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरे जैसे कई आए होंगे, लेकिन मैं पहली बार आया हूं।” फैंस को वरुण का अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले भी फिल्म का एक टीजर जारी किया गया था, जिसे 'टेस्टर कट' कहा गया था। पिछला टीजर 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में दिखाया गया था। वरुण एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। इसके साथ ही वे सिंगल पिता के रूप में दिखेंगे।

उनके दमदार डायलॉग और धांसू एक्शन सीन फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। इसमें तमिल एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ, वामिका गब्बी, राजपाल यादव भी हैं। फिल्म को कलीस ने डायरेक्ट किया है। यह क्रिसमस पर 25 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी। इसे जियो स्टूडियोज, ए फॉर एप्पल स्टूडियो और सिने1 स्टूडियो के सहयोग से बनाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क