न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Covid 19 / अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा- दिल्ली में फिलहाल नहीं खुलेंगे स्कूल

दिल्ली में अब तक 3 लाख 48 हजार से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं अब तक इस बीमारी के संक्रमण से 6,189 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 9:10:49

Covid 19 / अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा- दिल्ली में फिलहाल नहीं खुलेंगे स्कूल

दिल्ली में फिलहाल स्कूल नहीं खुलेंगे। दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने शनिवार को घोषणा की कि कोरोनो वायरस (Corona virus) महामारी के कारण बंद हुए राष्ट्रीय राजधानी के स्कूल फिलहाल नहीं खुलेंगे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रखे गए थे। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस बयान के बाद आगे भी स्कूल खुलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो कहा उससे साफ है कि दिल्ली के स्कूलों में फिलहाल नियमित कक्षाएं नहीं लगेंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा है कि एक अभिभावक होने के नाते वे परिस्थिति की गंभीरता समझते हैं। इस समय बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कोई जोखिम लिया जाना उचित नहीं होगा।

आपको बता दे, दिल्ली में अब तक 3 लाख 48 हजार से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं अब तक इस बीमारी के संक्रमण से 6,189 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले सरकार ने घोषणा की थी कि COVID-19 महामारी के मद्देनजर 31 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली में सभी स्कूल कोरोना के कारण अभी 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। गौरतलब है कि जब केंद्र ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के उपायों के तहत देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी, तब देश भर के विश्वविद्यालयों और स्कूलों को 16 मार्च से बंद कर दिया गया था। 25 मार्च को देशव्यापी तालाबंदी की गई थी। हालांकि, कोरोना वायरस को लेकर केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक, राज्य मानक आधार पर चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को फिर से खोलने को लेकर स्वतंत्र हैं। इससे पहले, स्कूलों को कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को स्वैच्छिक आधार पर 21 सितंबर से स्कूल में बुलाने की अनुमति दी गई थी।

हर भारतीय को मुफ्त मिले कोरोना वैक्सीन

केजरीवाल ने इससे पहले सभी भारतीय नागरिकों के लिए कोविड -19 वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराने की मांग की थी। उनका तर्क था कि देश में हर कोई कोरोनो वायरस से परेशान है। केजरीवाल ने नार्थ-ईस्ट दिल्ली में दो फ्लाईओवरों का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से कहा, पूरे देश को कोविड-19 टीका मुफ्त में मिलना चाहिए। कोरोना वायरस से सभी लोग परेशान हैं। केजरीवाल ने यह दूसरी बार मुफ्त वैक्सीन पर बोला है। इससे पहले केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी पर तंज कसते हुए सवाल पूछा था कि क्या जो भारतीय उन्हें वोट नहीं देते हैं, उन्हें भी वैक्सीन मुफ्त मिलेगा या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती