न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाओं की मांग भी बढ़ी, बिक्री में 7 गुना का आया उछाल

दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसको देखते हुए दिल्ली में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाओं की बिक्री में 6-7 गुना से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Jun 2020 11:45:08

दिल्ली / बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाओं की मांग भी बढ़ी, बिक्री में 7 गुना का आया उछाल

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 2 हजार 877 संक्रमित मिले और यहां 50 हजार के करीब कोरोना मरीज हो गए। वहीं पिछले 24 घंटे में 65 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में अब तक कोराना के कुल 49 हजार 979 मामले आ चुके हैं। जबकि कोरोना की वजह से हुई अब तक कुल मौतें 1 हजार 969 हैं। एक अच्छी बात यह है कि बीते 24 घंटे में 3 हजार 884 लोग ठीक हुए हैं। एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की अब तक की यह सबसे बड़ी संख्या है। दिल्ली में अब तक 21 हजार 341 लोग ठीक हुए हैं। वहीं एक्टिव केस 26 हजार 669 बताए जा रहे हैं। अब तक दिल्ली में कुल 3 लाख 21 हजार 302 टेस्ट हुए हैं, सिर्फ बीते 24 घंटे में 8 हजार 726 टेस्ट हुए हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाओं की बिक्री में में आया उछाल

उधर, दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसको देखते हुए दिल्ली में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाओं की बिक्री में 6-7 गुना से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है। बता दे, भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने भी कोरोना वायरस से लड़ाई में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कई प्रकार के आयुर्वेदिक उपाय सुझाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इन उपायों को अपनाने की अपील भी की थी। साथ ही दूसरे लोगों को भी इन उपायों को बताने के लिए कहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि इन उपायों को आसानी से अपनाया जा सकता है।

इन चींजों की बड़ी मांग

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले प्रमुख उत्पाद जैसे च्यवनप्राश, गिलोय टैबलेट, गिलोय रस, अश्वगंधा कैप्सूल के अलावा विटामिन सी की टैबलेट इत्यादि की मांग बढ़ गई है।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता का कहना है कि वैलनेस और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले सभी उत्पादों की मांग में महत्वपूर्ण तेजी दर्ज की गई है। इम्यूनिटी बढ़ाने से संबंधित दवाओं की मांग को देखते हुए कई कंपनियां अलग-अलग दवाइयां निकालने लगी हैं जैसे विटामिन सी के च्यूंगम आने लगी हैं। हम लोगों ने ये देखा है कि जो इस समय 6-7 गुना तक इसकी बिक्री बढ़ गई है क्योंकि इसकी मांग ज्यादा हो रही है।

कैलाश गुप्ता का कहना है कि पहले अधिकतर लोग सिर्फ सर्दियों के मौसम में च्यवनप्राश का सेवन करते थे, लेकिन इस बार च्यवनप्राश की काफी बिक्री हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शहद, च्यवनप्राश, हर्बल टी और गिलोय रस के साथ विटामिन सी (Vitamin-C) और इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाने वाले और एलोपैथी दवाओं की बिक्री में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।

बता दे, भारत में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 81 हजार 91 हो गई है। इनमें से अब तक 2 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो गए। पिछले 5 दिन में 42 हजार 856 लोग स्वस्थ हुए। राज्यों से प्राप्त आंकडो़ं के मुताबिक, गुरुवार को सबसे ज्यादा 13 हजार 826 पॉजिटिव केस आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 342 लोगों की मौत हुई। हजार 826 पॉजिटिव केस आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार एक जून से 18 जून तक कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में 1 लाख 76 हजार 411 की वृद्धि हुई। कोविड-19 के मामलों में शीर्ष 10 राज्यों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका