न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सैफ के साथ जो कुछ हुआ, उससे हम बहुत सदमे में हैं’, जॉन की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ की रिलीज डेट घोषित

अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात हुए हमले ने पूरे बॉलीवुड को हिला रखा है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोग इस हमले की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Jan 2025 7:22:59

2 News : ‘सैफ के साथ जो कुछ हुआ, उससे हम बहुत सदमे में हैं’, जॉन की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ की रिलीज डेट घोषित

अभिनेता सैफ अली खान (54) पर बुधवार देर रात हुए हमले ने पूरे बॉलीवुड को हिला रखा है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोग इस हमले की निंदा करने के साथ सैफ की जल्द से जल्द सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता शाहिद कपूर (43) ने भी सैफ को लेकर चिंता जताई है। अपनी आगामी फिल्म ‘देवा’ के प्रमोशन के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहिद सैफ के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर रिएक्शन देते हुए कहा कि इंडस्ट्री में हम सभी लोग इस खबर से आहत और चिंतित हैं।

ये खबर हैरान करने वाली भी है क्योंकि मुंबई शहर आम तौर पर बहुत सुरक्षित है और यहां पर तो हम ये भी कहते हैं कि रात में दो बजे भी कोई सड़क पर आराम से निकल सकता है। ऐसे में ये खबर वास्तव में हम सभी को चिंता में डालने वाली है। हमें उम्मीद है कि सैफ की सेहत बेहतर होगी। हमें उम्मीद है कि वह बेहतर महसूस कर रहे होंगे। जो कुछ हुआ, उससे हम बहुत सदमे में हैं। यह स्वीकार करना बहुत मुश्किल है कि मुंबई में ऐसा हो सकता है। मुझे यकीन है कि पुलिस अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है।

आम तौर पर ऐसी चीजें नहीं होती हैं। मुंबई बेहद सुरक्षित जगह है। हम गर्व से कहते हैं कि अगर आपके परिवार का कोई सदस्य रात 2 या 3 बजे भी बाहर है, तो वह सुरक्षित है। बता दें शाहिद की फिल्म ‘देवा’ का आज ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें शाहिद के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्क्रीन शेयर करेंगी।

शाहिद पुलिस अधिकारी और पूजा हेगड़े पत्रकार के रोल में दिखेंगी। ‘देवा’ के डायरेक्टर मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज हैं। जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने इसका निर्माण किया है। ‘देवा’ में पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुब्रा सैत की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। ‘देवा’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जॉन अब्राहम ने शेयर किया ‘द डिप्लोमैट’ मूवी का पोस्टर

एक्टर जॉन अब्राहम की पिछली फिल्म साल 2024 में आई ‘वेदा’ थी। फिल्म नहीं चली लेकिन इसमें जॉन की एक्टिंग के खूब चर्चे हुए। अब जॉन की एक और एक्शन पैक्ड फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को लेकर अपडेट सामने आई है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक और रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है। जॉन ने आज शुक्रवार (17 जनवरी) को ‘द डिप्लोमैट’ का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “साहस और कूटनीति की इस कहानी को जीवंत करने के लिए सम्मानित।”

फिल्म पॉवर और देशप्रेम की एक दमदार कहानी को पेश करती है। इसमें जॉन एक उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारी के किरदार में हैं। यह फिल्म 7 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले यह फिल्म 11 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली थी। बाद में खबर आई कि इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्माण जॉन अब्राहम, भूषण कुमार, समीर दीक्षित, अश्विन, राजेश बहल, विपुल शाह और कृष्णन कुमार ने मिलकर किया है। शिवम नायर फिल्म के डायरेक्टर हैं, जो ‘नाम शबाना’ और ‘मुखबिर’ जैसी फिल्म और वेब सीरीज के लिए जाने जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा