न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना ने कहा, ‘पद्मावत’ में बस तैयार हो रही थीं दीपिका, पंजाब में ‘इमरजेंसी’ के विरोध पर दी रिएक्शन

एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चाओं में रहती हैं। कंगना किसी भी मसले पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। इस चक्कर में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Jan 2025 8:19:54

2 News : कंगना ने कहा, ‘पद्मावत’ में बस तैयार हो रही थीं दीपिका, पंजाब में ‘इमरजेंसी’ के विरोध पर दी रिएक्शन

एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चाओं में रहती हैं। कंगना किसी भी मसले पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। इस चक्कर में वह बॉलीवुड की कई शख्सियतों से पंगा ले चुकी हैं। इस बीच कंगना ने एक इंटरव्यू में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ और दीपिका पादुकोण के रोल को लेकर कई बातें बोली हैं। कंगना ने अजीत भारती के साथ बातचीत में कहा कि मुझे ‘पद्मावत’ का भी ऑफर आया था। तो मैंने भंसाली से पूछा था कि 'सर आपकी जो स्क्रिप्ट है, वो मुझे मिल जाएगी तो अच्छा है।'

इस पर भंसाली ने कहा कि मैं कभी स्क्रिप्ट नहीं देता। फिर मैंने उनसे पूछा, 'तो सर हीरोइन का रोल क्या है?' इस पर उन्होंने बताया कि हीरोइन का रोल सिर्फ इतना है कि हीरो उसको पहली बार मिरर में देखता है और वो तैयार हो रही होती है। जब मैंने वो फिल्म देखी तो मुझे इस बात पर विश्वास हुआ। दीपिका पूरी फिल्म में बस तैयार हो रही थीं। बॉलीवुड में महिलाओं के लिए पर्याप्त भूमिकाओं की कमी है। अच्छे डायरेक्टर्स महिलाओं को बढ़िया रोल नहीं देते।

उल्लेखनीय है कि ‘पद्मावत’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें दीपिका के साथ रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और अदिति राव हैदरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में दीपिका ने ‘रानी पद्मावती’ का किरदार निभाया था। इसमें उनकी एक्टिंग को भी खूब सराहा गया था। 'पद्मावत' हिट साबित हुई थी। 180 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 572 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म ने 4 फिल्मफेयर पुरस्कार और 3 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,deepika padukone,actress deepika padukone,kangana deepika,padmavat movie,emergency movie,punjab

कंगना की मूवी ‘इमरजेंसी’ का सिख संगठनों ने जताया विरोध

कंगना की मच अवेटेड मूवी ‘इमरजेंसी’ आखिरकार आज शुक्रवार (17 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म विवादों के चलते कई बार पोस्टपोन की गई। इसमें कंगना ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाया है। पंजाब में फिल्म को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। वहां फिल्म को बैन करने की मांग हो रही है। कई थिएटर्स में शुक्रवार को इसकी स्क्रिनिंग नहीं होने दी गई।

सिख संगठन के लोगों ने थिएटर्स के बाहर जमकर हंगामा किया। इन सब पर अब कंगना ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। कंगना ने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “यह पूरी तरह से कला और कलाकार का उत्पीड़न है। पंजाब के कई शहरों से खबरें आ रही है कि लोग ‘इमरजेंसी’ को रिलीज नहीं होने दे रहे हैं। मैं सभी धर्मों का बहुत सम्मान करती हूं।

चंडीगढ़ में पढ़ाई और बड़े होने के बाद मैंने सिख धर्म को करीब से देखा और उसका पालन किया है। यह मेरी छवि खराब करने और मेरी फिल्म को नुकसान पहुंचाने की साजिश है।” उल्लेखनीय है कि कंगना अब एक्टिंग के साथ राजनीति के क्षेत्र में भी झंडे गाड़ रही हैं। वह पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से जीत दर्ज करने में सफल रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ