न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर / 6 जगहों से कर्फ्यू हटा, 3 में लगा; 11 नए पॉजिटिव के साथ आंकड़ा पहुंचा 1828

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। सोमवार को राज्य में कोरोना के 72 नए केस सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 May 2020 1:03:07

जयपुर / 6 जगहों से कर्फ्यू हटा, 3 में लगा; 11 नए पॉजिटिव के साथ आंकड़ा पहुंचा 1828

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। सोमवार को राज्य में कोरोना के 72 नए केस सामने आए। इनमें पाली में 25, सीकर में 22, जयपुर में 11, कोटा में 7, अलवर में 5, धौलपुर और सवाई माधोपुर में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7100 पहुंच गया।

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1828 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। जयपुर में सोमवार को 11 नए केस सामने आए। 1828 संक्रमितों में से अब तक 1185 रिकवर हो चुके हैं। इनमें से 1155 को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। अब सिर्फ 563 एक्टिव केस ही जयपुर में बचे हैं। रविवार को जयपुर में 78 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें 13 गांवों के मरीज भी शामिल हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों जमवारामगढ़, काेटपूतली, गाेविंदगढ़, आमेर, कालाडेरा सहित 13 गांवों में काेराेना संक्रमित पाए गए हैं।

6 जगहों से कर्फ्यू हटा, 3 में लगा

कोरोना संक्रमित आने की वजह से कानोता इलाके में शुभम विहार, झोटवाड़ा के संजय नगर और श्याम नगर की पार्श्वनाथ कॉलोनी में कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर की नागतलाई स्थित कली का भट्‌टा, मुरलीपुरा में शंकर नगर ए कॉलोनी, सदर में हटवाड़ा रोड स्थित कसाइयों का मोहल्ला, मानसरोवर में कावेरी पथ व शिप्रापथ इलाके में अग्रवाल फार्म में दो जगह से मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कर्फ्यू हटा लिया गया है। अब जयपुर कमिश्नरेट के चार थाना रामगंज, सुभाष चौक, माणकचौक व कोतवाली के सम्पूर्ण क्षेत्र और बाकी 32 थाना इलाके में 85 कॉलोनियों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

पहले दिन 20 में से 12 फ्लाइट कैंसिल

25 मई से घरेलू उड़ान सेवा को भी फिर से शुरू किया गया। ऐसे में जयपुर एयरेपोर्ट से पहले दिन 20 फ्लाइट्स का शेड्यूल था जिसमें से 12 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। अब केवल 8 उड़ानों का ही संचालन होगा। एयरलाइन्स ने यात्रियों को मैसेज भेजकर फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी दी। जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने 20 फ्लाइट का शेड्यूल बनाया था। इसमें सोमवार को स्पाइसजेट की 8, इंडिगो की 6, एयर इंडिया की 3 और एयर एशिया की 3 फ्लाइट संचालित होनी थीं। लेकिन अगल-अलग कारणों से 12 उडा़नों को रद्द कर दिया गया। स्पाइस जेट ने अपनी 8 में से 6, एयर इंडिया ने 3 में से 1 फ्लाइट कैंसिल कर दी। इस तरह 12 फ्लाइट्स कैंसिल होने से कुल 20 में से केवल 8 फ्लाइट का ही संचालन हो रहा है।

राज्य में 163 लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना से अब तक 163 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 82 (जिसमें चार यूपी से) की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 17, कोटा में 16, पाली और नागौर में 6, भरतपुर और अजमेर में 5-5, चित्तौड़गढ़ और सीकर में 4-4, बीकानेर में 3, जालौर, करौली, अलवर और भीलवाड़ा 2-2, उदयपुर, बांसवाड़ा, चूरू, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए एक व्यक्ति की भी मौत हुई है।

रिकवरी रेट में बढ़ोतरी

बता दे, राजस्थान में कोरोना से ठीक होने वालों की दर में बढ़ोतरी हुई है। पिछली 24 अप्रैल को राजस्थान में रिकवरी रेट मात्र 24.23% थी। तब कुल रोगी 2034 थे और ठीक होने वाले मात्र 493 ही थे। 1 मई को कुल रोगी 2666 हो गए और ठीक होने वाले 1116 हो गए। यानी रिकवरी रेट 24.23% से बढ़कर 41.86% तक पहुंच गई। वहीं, 24 मई को रिकवरी रेट फिर बढ़ गई। कुल रोगी 6894 और रिकवर होने वाले 3848 हैं। यानी अब यह 55.35% हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ