न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड में अब तक 590 कोरोना मरीजों की हुई मौत, 51 से 70 साल के 287 लोगों की गई जान; 67,100 कुल मरीज

झारखंड में कोरोना के नए मरीजों और मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। राज्य में अब तक 590 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Sep 2020 1:40:59

झारखंड में अब तक 590 कोरोना मरीजों की हुई मौत, 51 से 70 साल के 287 लोगों की गई जान; 67,100 कुल मरीज

झारखंड में कोरोना के नए मरीजों और मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। राज्य में अब तक 590 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। राज्य के अलग-अलग जिलों में सबसे ज्यादा 254 कोरोना संक्रमितों की मौत अब तक पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई है जबकि राज्य के 15 जिले ऐसे हैं जहां अब तक सिंगल डिजिट में कोरोना के मरीजों ने जान गंवाई है। वहीं राजधानी रांची में अब तक 94 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। चतरा में 05, दुमका में 07, गढ़वा में 07, गिरिडीह में 09, गोड्डा में 06, गुमला में 02, जामताड़ा में 01, खूंटी में 03, लातेहार में 01, लोहरदगा में 06, पाकुड़ में 02, पलामू में 08, साहेबगंज में 09, सरायकेला में 07 और सिमडेगा में 04 की मौत हो चुकी है।

राज्य में कितने उम्र के कितने लोगों की हुई मौत

0 से 10 साल- 03
11 से 30 साल- 24
31 से 50 साल- 125
51 से 70 साल- 287
70 साल से ऊपर- 140

राज्य में सबसे ज्यादा रांची में कोरोना पॉजिटिव केस

पूरे राज्य में अब तक कोरोना के 67 हजार 100 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं इनमें सबसे ज्यादा संख्या राजधानी रांची में है। राजधानी में अब तक कोरोना के 14 हजार 254 केस मिल चुके हैं। हालांकि अच्छी खबर ये है कि सबसे ज्यादा स्वस्थ होने वाले मरीज भी रांची के ही हैं। यहां अब तक 11 हजार 437 कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि 96 मरीजों की मौत हो चुकी है।

24 घंटे में 1026 नए पॉजिटिव केस मिले

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 1 हजार 26 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 209, बोकारो से 33, चतरा से 9, देवघर से 26, धनबाद से 45, दुमका से 13, पूर्वी सिंहभूम से 184, गढ़वा से 21, गिरिडीह से 12, गोड्डा से 6, गुमला से 41, हजारीबाग से 117, जामताड़ा से 14, खूंटी से 52, कोडरमा से 27, लातेहार से 16, लोहरदगा से 20, पाकुड़ से 6, पलामू से 48, रामगढ़ से 23, सहिबगंज से 7, सरायकेला से 25, सिमडेगा से 13 और पश्चिमी सिंहभूम से 99 मरीज शामिल हैं। राज्य में नए मरीजों के मिलने के बाद अब तक यहां 67,100 पोजिटिव केस मिल चुके हैं जिनमें से 13 हजार 703 सक्रिय केस है। वहीं 78.69% रिकवरी रेट के हिसाब से 52 हजार 807 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके हैं जबकि 590 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य में कहां कितने मरीज

गढ़वा 1 हजार 475, बोकारो 3 हजार 177, पलामू 1 हजार 998, हजारीबाग 2 हजार 648, धनबाद 4 हजार 198, गिरिडीह 2 हजार 822, सिमडेगा 1 हजार 406, देवघर 1 हजार 888, जामताड़ा 576, दुमका 818, कोडरमा 2355, गोड्‌डा 1052 पू। सिंहभूम 10 हजार 699, प।सिंहभूम 3 हजार 193, लातेहार 1267, रामगढ़ 2 हजार 928, गुमला 1 हजार 363, लोहरदगा 821, चतरा 1 हजार 104, सरायकेला 2 हजार 350, खूंटी 1162, पाकुड़ 562 और साहेबगंज में 1 हजार 102।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत