न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना के मामले 59 लाख के पार, 24 घंटे में मिले 85362 नए मरीज

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोना वायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है। अभी तक पूरी दुनिया में 3.25 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Sep 2020 10:48:39

देश में कोरोना के मामले 59 लाख के पार, 24 घंटे में मिले 85362 नए मरीज

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोना वायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है। अभी तक पूरी दुनिया में 3.25 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस वायरस की वजह से 9.88 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) से मिले आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 85 हजार 362 नए मामले सामने आए जबकि पिछले एक दिन में 1089 लोगों को मौत हो गई। नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने 59, 03,932 हो गई है। गुरुवार की बात करें तो देश में 86 हजार 52 मामले सामने आए थे जबकि 1141 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। पिछले कुछ दिनों से कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 24 घंटों में 93,420 मरीज ठीक हुए हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 13,41,535 कोरोना जांच की गई है। इसके साथ ही अभी तक 7,02,69,975 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। आईसीएमआर ने कहा है कि कोरोना जांच से मरीजों का पता लगाना आसान हो जाता है और वह जल्दी स्वस्थ हो जाते हैं।

आपको बता दे, अब तक कुल 48,49,584 मरीज ठीक हो चुके हैं। 93 हजार 379 लोगों की जान गई है। 9,60,969 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 82.14% पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 6.36% है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक दिन में 17,794 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 13,00,757 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिन में 416 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 34 हजार 761 हो गई। विभाग ने कहा कि शुक्रवार को 19 हजार 592 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई, जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 9,92,806 हो गई। राज्य में वर्तमान में 2,72,775 उपचाराधीन मरीज हैं। मुंबई महानगर में दिन में 1 हजार 876 नए मामले सामने आए जिससे यहां इसके कुल मामले बढ़कर 1,94,303 हो गए। वहीं मुंबई में मृतक संख्या बढ़कर 8 हजार 706 हो गई। शुक्रवार को 48 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के सबसे ज्यादा 2010 नए मामले सामने आए। 15 मरीजों की मौत हो गई। यहां अब तक 1 लाख 24 हजार 730 केस आ चुके हैं, 1 लाख 4 हजार 288 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, 1 हजार 412 की जान जा चुकी है। 19 हजार 30 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक करीब 30 लाख टेस्टिंग की जा चुकी हैं। राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों में 30% बेड कोरोना संक्रमितों के लिए रिजर्व रखने का निर्देश दिया है।

बिहार में शुक्रवार को 1632 संक्रमितों की पहचान हुई। राहत की बात यह कि राज्य में शुक्रवार को ही सबसे ज्यादा 1810 मरीज ठीक भी हुए। तीन संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 75 हजार 898 केस आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 61 हजार 510 ठीक हो चुके हैं, जबकि 13 हजार 506 का इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 881 मरीजों की मौत हो चुकी है।

उत्तरप्रदेश में शुक्रवार को 4519 केस आए और 6075 लोग ठीक हुए। यह लगातार आठवां दिन था, जब नए मरीजों से ज्यादा ठीक हो गए। राज्य में अब तक 3 लाख 78 हजार 533 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 82.86%, यानी 3 लाख 13 हजार 686 मरीज ठीक हो चुके हैं। 59 हजार 397 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 5 हजार 450 लोगों की मौत हो चुकी है।

झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और मरीजों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 661 हो गई। वहीं शुक्रवार को कोविड-19 के 1271 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 77 हजार 709 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पिछले चौबीस घंटे में नौ और संक्रमितों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 661 हो गई। इसके अलावा राज्य में कोविड-19 के पिछले 24 घंटे में 1 हजार 271 नए मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 77 हजार 709 हो गई है।

कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 8 हजार 655 नए मरीजों की पुष्टि हुई और संक्रमण के कारण 86 मरीजों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल मामले 5,57,212 हो गए हैं, वहीं मृतक संख्या 8 हजार 417 पहुंच गई है। विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को 5 644 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। राज्य में अब तक कुल 45,18,923 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है, जिनसें से 59,919 नमूनों की जांच शुक्रवार को ही की गई है। नए मामलों में से 4 हजार 80 मरीज बेंगलुरु शहरी क्षेत्र के हैं।

बता दें कि दुनिया में अमेरिका के बाद भारत दूसरा सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला देश बन गया है, हालांकि भारत की आबादी को देखते हुए प्रति 10 लाख टेस्ट के हिसाब से टेस्ट की संख्या अभी भी बहुत कम है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका