न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में सामने आए 40,425 नए मरीज; अब तक 11.18 लाख केस

कोरोना मामलों के आंकड़े रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 लाख के आंकड़े को पार कर गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Jul 2020 10:30:29

भारत में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में सामने आए 40,425 नए मरीज; अब तक 11.18 लाख केस

भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना मामलों के आंकड़े रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। रविवार को रिकॉर्ड 40 हजार 253 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक दिन में अब तक का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इसके पहले शनिवार को ही सबसे ज्यादा 37 हजार 407 नए केस मिले थे। इसके साथ ही देश में कुल मरीजों की संख्या 11 लाख 18 हजार 17 हो गई है। वहीं, ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 7 लाख के पार हो गया। अब तक 7 लाख 339 लोग बीमारी से रिकवर होकर घर जा चुके हैं। रविवार को 22 हजार 734 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। अभी 3 लाख 89 हजार 721 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 27 हजार 503 मरीजों की मौत हो गई। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 965 नए मामले सामने आए जिसके साथ रविवार को यहां कोविड-19 के कुल 48 हजार 441 मामले हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 20 और संक्रमित मरीजों की मौत के साथ राज्य में संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 2 हजार 147 हो गई।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान दो और व्यक्तियों की मौत हो जाने से इस रोग से अब तक मरने वालों की संख्या 179 हो गई है। इसके साथ ही इस अवधि में संक्रमण के 1 हजार 412 नए मामले सामने आने से कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 26 हजार 379 हो गई है।

तमिलनाडु में कोरोना के 4 हजार 979 नए मामले सामने आए, जो एक दिन की सर्वाधिक बढोत्तरी है। इन नए मामलों के साथ राज्य में कुल मामले 1.70 लाख को पार कर गए। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु देश में दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 रोकथाम के उपायों पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी से बात की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि फोन पर बातचीत के दौरान, पलानीस्वामी ने मोदी को बताया कि तमिलनाडु में हर दिन 48 हजार कोरोना वायरस जांच की जा रही हैं।

दिल्ली में कोरोना के नए मामलों के आंकड़े में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 हजार 211 मामले मिले हैं। इस तरह दिल्ली में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 122793 हो चुका है। पिछले 24 घंटे में 31 मरीजों की मौत हुई। दिल्ली में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 3 हजार 628 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 9 हजार 518 कोरोना केस मिले हैं जो कि अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना की चपेट में आने से 258 लोगों ने दम तोड़ दिया। जानलेवा वायरस की चपेट में आने से अब तक महाराष्ट्र में 11 हजार 854 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 3 लाख 10 हजार 455 हो चुकी है। राज्य में 1 लाख 28 हजार 730 एक्टिव केस है। हालांकि महाराष्ट्र में इलाज के बाद 1 लाख 69 हजार 569 कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मुताबिक मुंबई (Mumbai) में बीते एक दिन में कोविड-19 (Covid-19) के 1046 केस आए हैं जिसके बाद मुंबई में कुल मामलों की संख्या 1 लाख 1 हजार 224 हो गई है। मुंबई में एक्टिव मामलों की संख्या 23 हजार 828 है जबकि यहां बीते दिन 64 मौतों के बाद अब तक 5 हजार 711 लोग कोरोना के चलते दम तोड़ चुके हैं। राज्य की ओर से जारी नियमित बुलेटिन में बताया गया है कि मुंबई का रिकवरी रेट 70% है। और मामले 55 दिनों में दोगुने हो रहे हैं।

coronavirus,coronavirus cases in india,india covid 19,india corona patient 11 lakh,covid cases in india,news

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आज 837 नए मामले सामने आए और कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 22 हजार 600 हो गयी है। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 6 हजार 568 हो गयी है। रविवार को विभिन्न जिलों में 15 लोगों की मौत हो गई। इसमें सबसे ज्यादा भोपाल में 5 और इंदौर में 4 मरीज की मौत हुई है। अभी तक कोरोना के कारण 721 लोगों की जान जा चुकी है। अब एक्टिव केस 6 हजार 568 हैं और पिछले 20 दिनों में इनकी संख्या बढ़कर दोगुना से अधिक हो गयी है। कुल 15 हजार 986 सैंपल की जांच में 837 सैंपल पॉजीटिव पाए गए और कुल संक्रमितों की संख्या 22 हजार 600 हो गयी। हालाकि इनमें से अभी तक 15 हजार 311 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। आज स्वस्थ होने वाले 447 व्यक्ति हैं, जो नए मिले प्रकरणों की तुलना में लगभग आधे हैं।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 हजार 250 मरीज बढ़े, जो अब तक की सबसे बड़ी उछाल है। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 49 हजार 247 हो गई है। 24 घंटे में 38 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 1 हजार 146 पहुंच गया है। राज्य के कोविड अस्पतालों में 18 हजार 256 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 29 हजार 845 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज लखनऊ में 392, कानपुर नगर में 168, गौतमबुद्धनगर में 125, झांसी में 104, प्रयागराज में 100, गोरखपुर में 89, गाजियाबाद में 79, वाराणसी में 73, हरदोई में 68, शाहजहांपुर में 58, संभल में 52, सिद्धार्थनगर, बरेली में 48-48, इटावा में 45, शामली में 41, अलीगढ़ में 40, कन्नौज में 39, मेरठ में 37, मुजफ्फरनगर में 36, रामपुर, बुलंदशहर में 32-32, जौनपुर में 30, रायबरेली, बांदा में 28-28, देवरिया में 27, हापुड़, कासगंज में 23-23, फतेहपुर में 22, बिजनौर, बदायूं में 21-21, आगरा में 20, उन्नाव में 19, मैनपुरी में 17, अमरोहा, मिर्जापुर में 14-14, बाराबंकी, महाराजगंज में 12-12, गाजीपुर, प्रतापगढ़, सीतापुर में 11-11, सहारनपुर में 10, अयोध्या, औरैया में 9-9, सुल्तानपुर, भदोही, बागपत, महोबा में 8-8 मुरादाबाद, बस्ती, गोंडा, कुशीनगर, ललितपुर में 7-7, आजमगढ़ में 6, मथुरा, लखीमपुर खीरी, हमीरपुर में 5-5, फिरोजाबाद, बहराइच, एटा, संतकबीरनगर, पीलीभीत, फर्रुखाबाद में 4-4, बलिया, हाथरस में 3-3, अमेठी, अंबेडकरनगर, कौशांबी, बलरामपुर में 2-2, सोनभद्र में एक रोगी मिला है। रविवार को कानपुर नगर में 8, बरेली में 4, रामपुर में 3, हमीरपुर, बलिया, गोंडा, संभल, प्रयागराज, लखनऊ में 2, महोबा, झांसी, वाराणसी, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, भदोही, महाराजगंज, इटावा, गोरखपुर, बहराइच, जौनपुर में एक-एक रोगी की मौत हुई है।

राजस्थान में रविवार को कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा मरीज मिले है। यहां 934 मरीज मिले है। इनमें जोधपुर में 126, धौलपुर में 104, अजमेर 84, बीकानेर में 72, पाली और बाड़मेर में 71-71, जालौर में 70, अलवर में 52, कोटा में 42, भरतपुर में 40, जयपुर में 38, करौली में 24, चूरू में 21, उदयपुर और राजसमंद में 19-19, नागौर में 12, सवाई माधोपुर, झालावाड़ और हनुमानगढ़ में 11-11, सीकर में 6, डूंगरपुर में 5, चित्तौड़गढ़, झुंझुनू और बांसवाड़ा में 3-3, प्रतापगढ़, दौसा और भीलवाड़ा में 2-2, टोंक और बारां में 1-1 संक्रमित मिला। दूसरे राज्यों से आए 8 लोग पॉजिटिव मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 29 हजार 434 पहुंच गई। वहीं, 6 की मौत भी दर्ज की गई। इनमें अजमेर और जोधपुर में 2-2 और नागौर और प्रतापगढ़ में 1-1 की मौत हुई। मौत का कुल आंकड़ा 559 पहुंच गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका