न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना के एक दिन में मिले 20 हजार से ज्यादा मरीज, दिल्ली 80 हजार के पार; कुल संक्रमित 5.29 लाख

देश में शनिवार को 20 हजार 132 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 5 लाख 29 हजार 577 हो गई। शनिवार को 14 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Jun 2020 8:53:39

देश में कोरोना के एक दिन में मिले 20 हजार से ज्यादा मरीज, दिल्ली 80 हजार के पार; कुल संक्रमित 5.29 लाख

देश में शनिवार को 20 हजार 132 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 5 लाख 29 हजार 577 हो गई। शनिवार को 14 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए। इससे पहले बीते दो दिन लगातार 18 हजार से ज्यादा मरीज मिले थे। हालांकि, राहत की बात ये है कि अब तक 3 लाख से ज्यादा संक्रमित स्वस्थ हो गए। दिल्ली 80 हजार कोरोना संक्रमितों के साथ राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गई। राजधानी में शनिवार से सेरोलॉजिकल सर्वे शुरू हुआ। इसके तहत 20 हजार सैंपल लिए जाएंगे। सेरोलॉजिकल एक एंटीबॉडी टेस्ट है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र ने हमें हाथ पकड़कर चलना सिखाया। दिल्ली में मामले बढ़ने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने कमान संभाली। कई बैठकें कर फैसले किए। शाह और केजरीवाल ने राजधानी के कोविड सेंटरों का जायजा लिया।

केंद्र सरकार ने डेक्सामेथासोन दवा को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने डेक्सामेथासोन (Dexamethasone) दवा को कोरोना के इलाज में इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। इस दवा का इस्तेमाल सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। जिन मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत होगी, उन्हें यह दवा दी जाएगी। डेक्सामेथासोन का इस्तेमाल मेथाइलप्रेडनिसलोन (Methylprednisolone) के विकल्प के तौर पर किया जाएगा। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने डेक्सामेथासोन के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए कहा है। कुछ दिन पहले ब्रिटिश क्लीनिकल ट्रायल में पाया गया था कि इस दवा में कोरोना के मरीजों की जान बचाने की क्षमता है।

उधर, कर्नाटक के बेंगलुरु में अब हर रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा। नाइट कर्फ्यू भी एक घंटा पहले 8 बजे से शुरू होगा। बाहर से आए लोगों को 14 दिन होम क्वारैंटाइन में रहना होगा। लेकिन महाराष्ट्र से लौटने पर 7 दिन अनिवार्य रूप से क्वारैंटाइन सेंटर में रहना पड़ेगा।

असम की राजधानी गुवाहाटी में 27 जून से 14 दिन के लिए टोटल लॉकडाउन शुरू होगा। सरकार ने इसके आदेश जारी किए। इस बार नियम पहले से ज्यादा सख्त होंगे। राज्य में एसपी और अन्य अधिकारियों समेत 30 पॉजिटिव मिले।

तमिलनाडु के मदुरै में भी 27 से 29 जून तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। मदुरै जिला कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

अरुणाचल प्रदेश में 1 से 3 जुलाई के बीच दूसरे राज्यों से आने वालों के प्रवेश पर रोक लगाई गई। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति मिलने पर यह नियम लागू नहीं होगा। राज्य में 4 जुलाई से होटलों में बने क्वारैंटाइन सेंटरों के लिए रजिस्ट्रेशन होंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 5 लाख 8 हजार 953 हो गई। इनमें 1 लाख 97 हजार 387 एक्टिव केस हैं। 2 लाख 95 हजार 881 लोग ठीक हो गए। अब तक 15 हजार 685 लोगों ने जान गंवाई। उधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 2 लाख 20 हजार 479 टेस्ट किए गए। वहीं, 26 जून तक देश में 79 लाख 96 हजार 707 टेस्ट हुए हैं।

महाराष्ट्र में शनिवार को 6 हजार 368 संक्रमित मिले और 167 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 59 हजार 133 हो गई, इनमें से 67 हजार 600 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 7 हजार 273 ने जान गंवाई। 1 जुलाई से मुंबई के अस्पतालों को कोरोना से जुड़ी मौतों की जानकारी गूगल फॉर्म के जरिए देनी होगी।

कावासाकी बीमारी के दिखे लक्षण

मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों में कावासाकी बीमारी के लक्षण मिल रहे हैं। ऐसे मामलों को लेकर पहली रिपोर्ट पश्चिमी मुंबई से आई है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से भारत के कोरोना संक्रमितों में कावासाकी बीमारी के लक्षण पहली बार दिखे हैं। मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती 14 वर्षीय किशोरी में तेज बुखार और शरीर पर चकत्ते जैसे निशान उभर आए। डॉक्टरों के मुताबिक ये लक्षण कावासाकी बीमारी से मिलते-जुलते हैं। ये लक्षण उभरने के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ती चली गई। बाद में उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। डॉक्टर उस किशोरी को इस वक्त कई दवाओं के मिश्रण के साथ टोसिलजैमैब दवा दे रहे हैं। किशोरी को कोरोना का संक्रमण उसके पिता से हुआ था।

उत्तरप्रदेश में शनिवार को 606 नए मरीज सामने आए और 19 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 126, गाजियाबाद में 69 और लखनऊ में 29 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 21 हजार 549 हो गई, इनमें से 6 हजार 685 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 649 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान में शनिवार को 284 नए मरीज सामने आए और 11 की जान गई। जयपुर में 17, जोधपुर में 40, और धौलपुर में 32 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 16 हजार 944 हो गई, इनमें से 3186 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 391 लोगों की मौत हुई है।

मध्यप्रदेश में शनिवार को 167 नए मरीज सामने आए और 4 की जान गई। भोपाल में 41, इंदौर में 32, मुरैना में 18 संक्रमित केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 965 हो गई, इनमें से 2 हजार 444 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 550 लोगों की मौत हुई है।

बता दे, चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण दुनियाभर के देशों में तेजी से फैल रहा है। दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ को पार कर चुकी है। आंकड़े बताते हैं कि दुनियाभर के देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 10,081,545 हो चुकी है। वहीं इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से अब तक 501,298 लोग दम तोड़ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका