न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में बढ़ता कोरोना संक्रमण, 25 हजार पार हुई मरीजों की संख्या, अब तक 650 की मौत

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1 हजार 369 नए मामले सामने आने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 25004 हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jun 2020 9:54:04

दिल्ली में बढ़ता कोरोना संक्रमण, 25 हजार पार हुई मरीजों की संख्या, अब तक 650 की मौत

कोरोना का संक्रमण देशभर के साथ ही राजधानी दिल्ली में भी तेजी से अपने पैर पसारता जा रहा है। दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1 हजार 369 नए मामले सामने आने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 25004 हो गई है। वहीं, गुरुवार को 44 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो गई है इसके साथ ही कुल मौतों की गिनती 650 तक पहुंच गई है। फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 14 हजार 456 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली में 5 और हॉटस्पॉट बढ़े

दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना मरीजों के साथ-साथ हॉटस्पॉट की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 5 हॉटस्पॉट और बढ़ गए हैं। इसके बाद अब यह संख्या बढ़कर 163 हो गई है। दिल्ली में अब तक कुल 222 इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है जिनमें से 59 को कोरोना मुक्त किए जाने के बाद इससे बाहर किया जा चुका है। फिलहाल 163 हॉटस्पॉट इलाके हैं जिन्हें सील किया गया है।

AAP विधायक राजकुमार आनंद कोरोना (+)

गुरुवार को पटेल नगर के आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राजकुमार आनंद और उनके भाई पवन आनंद कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आप नेता और विधायक राजकुमार आनंद ने खुद को होम क्वारनटीन कर लिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें कोई दिक्कत नहीं हैं। शुक्रवार को वह परिवार के अन्य सदस्यों का भी टेस्ट कराएंगे। बताया जा रहा है कि आप विधायक ने बुधवार को कोरोना का टेस्ट कराया था। गुरुवार को आई विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। राजकुमार आनंद जरूरतमंदों को भोजन वितरण और अन्य मदद करने में लगे हुए थे। संभवत: उन्हें वहीं से कोरोना का संक्रमण हुआ। बता दें कि इससे पूर्व करोल बाग से विधायक विशेष रवि भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। लेकिन, उन्होंने कोरोना को मात दे दी है और अब वह स्वस्थ है।

RSS के दफ्तर पहुंचा कोरोना

दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दफ्तर में भी कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है। बुधवार को संघ के सहप्रचार प्रमुख डॉ सुनील आंबेकर और डॉ योगेंद्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उनके अलावा 2 बावर्ची भी कोरोना की चपेट में आ गए थे।

डॉ आंबेकर का इलाज सफदरजंग हॉस्पिटल में चल रहा है। कोरोना के मामले सामने आने के बाद उदासीन आश्रम जो फिलहाल दिल्ली में संघ का दफ्तर है उसे सैनिटाइज किया गया।

स्कूल में बने आइसोलेशन सेंटर

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने फैसला लिया है कि अब सरकारी स्कूलों को कोविड-19 (Covid-19) आइसोलेशन सेंटर में तब्दील किया जाएगा। फिलहाल सर्वोदय विद्यालय, सेक्टर 7, आरके पुरम को आइसोलेशन सेंटर बनाने का फैसला किया गया है। कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर जिस स्कूल में बनाया जाना है, उस स्कूल के हेड ऑफ स्कूल या प्रिंसिपल को ही सारी व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है। स्कूल प्रिंसिपल संबंधित एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट को आइसोलेशन सेंटर चलाने के लिए पूरी मैन पावर उपलब्ध कराएंगे।

रेलवे ने दिल्ली में उतारी 10 आइसोलेशन कोच वाली स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे कोरोना मरीजों के इलाज में मदद के लिए भी आगे आया है। रेलवे ने कोरोना मरीजों के उपचार में सहायता के लिए शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर 10 आइसोलेशन कोच लगा दिए हैं। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार कहते हैं, 'बहुत हल्के, हल्के या कोरोना वायरस के बिना लक्षण वाले मरीज को यहां भर्ती किया जा सकता है।' रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी बुधवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि रेलवे ने 10 आइसोलेशन कोच वाली एक स्पेशल ट्रेन दिल्ली सरकार को मुहैया करा दी है। बता दे, आइसोलेशन कोच वाली इस ट्रेन में 160 बेड की व्यवस्था है। फिलहाल आइसोलेशन कोच वाली इस ट्रेन को शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के पास तैनात किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ