न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : CM केजरीवाल ने कहा - मास्क नहीं पहनें, कहीं ऐसा न हो कि...

दिल्ली के लोगों से अपील की कि यदि उनका कोई पड़ोसी पिछले 14 दिन में विदेश से लौटा है तो उन्हें सरकार को इसकी सूचना देनी चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Mar 2020 2:01:43

कोरोना वायरस : CM केजरीवाल ने कहा - मास्क नहीं पहनें, कहीं ऐसा न हो कि...

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से दुनिया में 3400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और दुनिया की तकरीबन एक लाख से ज्यादा की आबादी इससे संक्रमित है। भारत में भी कोरोना वायरस के 42 मामले सामने आ चुके है। भारत में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में अभी तक कोरोना वायरस के तीन मामले सामने आए हैं और एक मामले की जांच की जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस (Coronavirus) मरीजों के लिए 25 अस्पतालों में 168 पृथक बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील की कि यदि उनका कोई पड़ोसी पिछले 14 दिन में विदेश से लौटा है तो उन्हें सरकार को इसकी सूचना देनी चाहिए।

कोरोना वायरस : इस राज्य ने तैयार किए 'कोरोना कमांडो', कहीं भी पहुंचकर कर सकेंगे इलाज

coronavirus,arvind kejriwal,mask,delhi,infection,coronavirus news,news

- मुख्यमंत्री ने रविवार को राज्य कार्य बल की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि डीटीसी, क्लस्टर बसों, दिल्ली मेट्रो और अस्पतालों को प्रतिदिन संक्रमण मुक्त करने के लिए एक आदेश जारी कर दिया गया है।

- उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस के अभी तक तीन मामले सामने आए हैं। एक मामले की अभी जांच की जा रही है। मैं यह सभी से कहना चाहता हूं कि दिल्ली सरकार को इसकी चिंता है लेकिन हम इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

- उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और हमें सभी के सहयोग की जरूरत है।

- केजरीवाल ने कहा कि तीन मामलों पर गौर करने के बाद पता चला कि पहला संक्रमित व्यक्ति 105 व्यक्तियों के सम्पर्क में आया, दूसरा पिछले 14 दिनों में 168 व्यक्तियों के सम्पर्क में आया जबकि तीसरा व्यक्ति 64 व्यक्तियों के सम्पर्क में आया।

- उन्होंने कहा कि इन लोगों के सम्पर्क में जो भी आया है उन्हें पृथक किया जा रहा है और उनके नमूने एकत्रित करके जांच की जा रही है।

- उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्तियों को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है और घरों पर मास्क भंडार करने की भी जरूरत नहीं है। केजरीवाल की यह टिप्पणी दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) के तीन पुष्ट मामले सामने आने के बाद बाजार में मास्क और हैंड सैनीटाइजर की मांग बढ़ने के बीच आई है।

तीन साल का बच्चा कोरोना की चपेट में, शनिवार को ही इटली से लौटा था परिवार

coronavirus,arvind kejriwal,mask,delhi,infection,coronavirus news,news

- उन्होंने कहा कि यदि कोई स्वस्थ व्यक्ति मास्क पहनता है तो ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है जब वह अपने हाथ का इस्तेमाल मास्क को ठीक करने के लिए करे। तब आप स्वयं को संक्रमित होने के खतरे में डालेंगे।

- केजरीवाल ने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने हाथ बार-बार साबुन और पानी से धोएं। हवाई अड्डे पर सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इस उद्देश्य के लिए हवाई अड्डों पर दिल्ली राजकीय अस्पतालों के 40 चिकित्सकों को तैनात किया गया है। हवाई अड्डों पर थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरने वाले यात्री जब अपने घर जाते हैं, विशेष तौर पर जो दिल्ली से हैं, उन्हें 14 दिन तक निगरानी में रखा जाता है जिससे कि लक्षणों की जांच की जा सके।

- उन्होंने कहा कि अभी तक हवाई अड्डों पर 1,40,603 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

- केजरीवाल ने साथ ही नियोक्ताओं से अपील की कि जिन लोगों को पृथक रखा गया है उन्हें वेतन के साथ छुट्टी दें जिससे उनकी आजीविका प्रभावित नहीं हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल की स्थिति के अनुसार 25 अस्पतालों में ऐसी सुविधा है जहां कोई भी अपना नमूना दे सकता है। इन 25 अस्पतालों में से छह निजी अस्पताल हैं जबकि अन्य दिल्ली सरकार के हैं।

- उन्होंने कहा कि हम इन अस्पतालों में नमूने एकत्रित करने और इलाज के लिए अलग-अलग सुविधा का इंतजाम कर रहे हैं ताकि यदि कोई मरीज वहां आता है तो वह अन्य के साथ सम्पर्क में नहीं आए।

- उन्होंने कहा कि वह सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से मुलाकात करेंगे और उन देशों की यात्रा पर रोक का अनुरोध करेंगे जहां कोरोना वायरस (Coronavirus) के अधिक संख्या में मामले सामने आये हैं। केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनसे आग्रह किया कि वे स्वयं को कोरोना वायरस से बचाने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

अच्छी खबर : कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार, अगले महीने इंसानों पर होगा परीक्षण

coronavirus,arvind kejriwal,mask,delhi,infection,coronavirus news,news

जो पहले से बीमार उन्हें ज्यादा खतरा : WHO

आपको बता दे, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चीन में कोरोना संक्रमित मरीजों पर स्टडी के बाद जो रिपोर्ट दी है उसके मुताबिक, कोरोना से अधिक खतरा उन लोगों को है जो पहले ही बीमार हैं। सबसे अधिक जान उन लोगों की गई जो पहले से ही दिल के मरीज थे या डायबिटीज से पीड़ित थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्टडी में शामिल किए गए लोगों में Covid-19 पीड़ित 88% लोगों को बुखार था। 68% केसों में सूखी खांसी, 38% को थकान, 33% में अधिक थूक बनना, 19% लोगों को सांस लेने में दिक्कत, 14% को गला सूखने और 14% को सिरदर्द और 14% में अन्य लक्षण दिखे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकतर उन लोगों की जान गई है, जिन्हें पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं। 13.2% को दिल से जुड़ी समस्या थी, 9.2% डायबिटीज पीड़ित थे, 8.4% हायपरटेंशन के मरीज थे, 8% सांस से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे थे। 7.6% मृतक कैंसर के मरीज थे।

आपकी ये खराब आदत देती है कोरोना वायरस को दावत, जान ले और रहे सतर्क
अच्छी खबर : 100 साल के बुजुर्ग ने दी कोरोना वायरस को मात

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका