न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी ये खराब आदत देती है कोरोना वायरस को दावत, जान ले और रहे सतर्क

हमारे नाखूनों के बीच बैक्टीरिया वायरस, मैल या कचरा बड़ी आसानी से जमा हो जाता है। जब कोई अपने दांत चबाता है तो ये सब चीजें शरीर में बड़ी आसानी से दाखिल हो जाती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Mar 2020 9:39:48

आपकी ये खराब आदत देती है कोरोना वायरस को दावत, जान ले और रहे सतर्क

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से सबसे ज्यादा हालत खराब चीन, इटली, ईरान और दक्षिण कोरिया में हैं। चीन में जहां अब तक तकरीबन 3,300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इटली में मरने वालों की संख्या 366, ईरान में 194, दक्षिण कोरिया में 50 की मौत हो चुकी है। जैसा की हम सभी जानते है कि अभी तक इस वायरस का कोई तोड़ मतलब दवाई नहीं बनी है। हेल्थ एक्सपर्ट इस वायरस से बचने के लिए लोगों से बार-बार हाथ धोने या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील कर रहे है। हालाकि, इसके बावजूद ये वायरस तेजी से फैल रहा है। इसी बीच न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के लैंगोन मेडिकल सेंटर में एलजर्जी और इनफेक्शियस स्पेशलिस्ट पूर्वी पारिख ने इस जानलेवा वायरस का करीब से विश्लेषण किया है और उन्होंने पाया कि कुछ लोग अपनी खराब आदतों की वजह से वायरस से संक्रमित होती है। इसमें सबसे बड़ी और बुरी आदत है मुंह से नाखून चबाने की। पूर्वी का कहना है कि हमारे नाखूनों के बीच बैक्टीरिया वायरस, मैल या कचरा बड़ी आसानी से जमा हो जाता है। जब कोई अपने दांत चबाता है तो ये सब चीजें शरीर में बड़ी आसानी से दाखिल हो जाती हैं।

अच्छी खबर : 100 साल के बुजुर्ग ने दी कोरोना वायरस को मात

corona virus,corona virus in china,wuhan corona virus,coronavirus,nail bite,Health

मुंह में नाखून चबाकर आप न सिर्फ कोरोना जैसे खतरनाक वायरस का खतरा मोल ले रहे हैं, बल्कि ऐसा करने से आप कई तरह के वायरस, फ्लू और बैक्टीरिया को भी अपने अंदर घुसने का निमंत्रण देते है।

नाखून चबाने वाले लोगों को कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा खतरा है, फिर भले ही वो खुद को कितना भी स्वच्छ क्यों न रख लें। पूर्वी ने नाखून चबाने की बुरी आदत से छुटकारा दिलाने के भी कुछ खास टिप्स लोगों के साथ साझ किए हैं।

ये 8 जरूरी काम रखेंगे आपको कोरोना वायरस से दूर

- जिन लोगों को नाखून चबाने की बुरी लत है वे लोग हाथों में ग्लव्स पहनें या उंगलियों को रबर बैंड से कवर करें। इससे नाखून के बीच गंदगी नहीं फंसेगी।

- मेनीक्योर की मदद से आप हाथ के नाखूनों से गंदगी को बाहर निकाल सकते है।

- च्विंगम चबाकर आप नाखून चबाने की बुरी आदत से निजात पा सकते हैं।

स्मार्टफोन्स और गैजेट्स से भी फैल सकता है कोरोना वायरस, बचे इस तरह

corona virus,corona virus in china,wuhan corona virus,coronavirus,nail bite,Health

कोरोना वायरस के लक्षण कुछ इस तरीके के होते हैं

- बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं
- इस वायरस में लगातार खांसी आती रहती है
- इसमें अचानक बुखार, नाक बहना, सांस लेने में तकलीफ और गले में खराश जैसी परेशानियां दिखती हैं
- इसके लक्षण शुरूआत में सामान्य फ्लू की तरह ही होते हैं
- सिर में तेज दर्द,निमोनिया, ब्रॉन्काइटिस और गले में खराश
- संक्रमण गंभीर होने पर निमोनिया और गुर्दे से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं
- यदि लक्षण आम सर्दी से ज्यादा महसूस हों तो किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाना चाहिए

जाने कब करवाना चाहिए कोरोना वायरस का टेस्ट...

corona virus,corona virus in china,wuhan corona virus,coronavirus,nail bite,Health

इससे बचने के लिए ये करना चाहिए

- अपने आसपास के लोगों के साथ कम से कम 3 फीट की दूरी बनाए रखना बेहतर होगा ताकि इंफेक्शन से आप बचे रहें
- नियमित तौर पर हाथ धोएं, यानि दिन में कई बार हाथों को कम से कम 20-30 सेकेंड तक कायदे से धोएं
- हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए एक अच्छे सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है
- जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो उनसे भी खासी दूरी बनाए रखना बेहतर होगा
- हाथों से आंख, नाक और मुंह को बार-बार न छुएं
- इस बीमारी से बचने के लिए कच्चा या अधपका मांस खाने से परहेज करें
- खांसते और छींकते समय अपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढक कर रखें
- सांस की तकलीफ से पीड़िता मरीज के पास जाने से बचने की कोशिश करें
- छींकते या खांसते वक्त नाक और मुंह को टिशू से ढंके और बाद में इस टिशू को डस्टबिन में फेंक दें
- अच्छे मास्क और दस्ताने को प्रयोग में लाएं, ताकि इंफेक्शन से बचे रहें
- खांसी बुखार के वक्त यात्रा करने से परहेज करें
- स्मार्टफोन की स्क्रीन को भी हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें
- बुखार,खांसी और जुकाम के लक्षण होते ही अच्छे डॉक्टर को दिखाएं

बड़ा सवाल : क्या गर्मियों में समाप्त हो जाएगा कोरोना का कहर?

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका