न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : इस राज्य ने तैयार किए 'कोरोना कमांडो', कहीं भी पहुंचकर कर सकेंगे इलाज

कोरोना वायरस से ग्रस‍ित मरीज के इलाज के लिए उत्तर प्रदेश का एक हॉस्प‍िटल एक महीने से 'कोरोना कमांडो' तैयार कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Mar 2020 1:21:45

कोरोना वायरस : इस राज्य ने तैयार किए 'कोरोना कमांडो', कहीं भी पहुंचकर कर सकेंगे इलाज

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से दुनिया की करीब 1 लाख आबादी प्रभावित है और इस वायरस की वजह से अब तक 3400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस के 42 मामले सामने आ चुके है। सोमवार सुबह 3 साल के बच्चे में कोरोना वायरस से लक्षण पाए गए हैं। ये बच्चा केरल का है, जो कि अपने परिवार के साथ इटली से वापस लौटा था। बता दें कि केरल में पिछले 36 घंटे में एक साथ कोरोना के पांच मामले सामने आए है। वहीं, कोरोना वायरस से ग्रस‍ित मरीज के इलाज के लिए उत्तर प्रदेश का एक हॉस्प‍िटल एक महीने से 'कोरोना कमांडो' तैयार कर रहा है। यह कमांडो कहीं भी जाकर कोरोना वायरस से ग्रस‍ित मरीज का इलाज कर सकते हैं।

अच्छी खबर : कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार, अगले महीने इंसानों पर होगा परीक्षण

coronavirus,corona commando,italy,china,hospital,lucknow,up,news,coronavirus news in hindi

आज तक की खबर के अनुसार लखनऊ में कोरोना वायरस (Coronavirus) से लड़ने के लिए केजीएमसी ने नई पहल की है। किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के पल्मोनरी डिपार्टमेंट ने डॉक्टरों की एक क्विक रिस्पांस रेस्क्यू टीम यानी QRRT तैयार की है। ये टीम पिछले एक महीने से कोरोना वायरस के पेशेंट को कैसे राहत दी जाए इस पार काम कर रही है। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के पल्मोनरी डिपार्टमेंट, जिसमें भारत का बेस्ट आईसीयू है और सबसे मॉर्डन तकनीक है, वहां के एचओडी वेद प्रकाश ने डॉक्टरों की एक टीम तैयार की हैं। इस टीम के डॉक्टर को 'कोरोना कमांडो' नाम दिया गया है जिनके पास कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इंटरनेशनल उपकरण मौजूद हैं। इनके पास भारत का सबसे बड़ा आईसीयू यूनिट है ज‍िसके पास वह सारी मशीन एक बेड पर मौजूद है जो कोरोना वायरस से लड़ने के लिए और मरीज को आइसोलेशन में रख कर ठीक करने में मदद करती है।

अच्छी खबर : 100 साल के बुजुर्ग ने दी कोरोना वायरस को मात

यहां तक क‍ि अगर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार को डॉक्टरों की टीम की जरूरत पड़ती है तो कोरोना कमांडो की टीम वहां जाकर भी इलाज कर सकती है। इसके लिए सभी कमांडो को वेल ट्रेंड किया गया है। इन्हें एचओडी वेदप्रकाश ने खुद ट्रेंड किया और अब ये कमांडो दूसरे अन्य अस्पतालों से आए डॉक्टरों को लगातार ट्रेनिंग दे रहे हैं जिससे वह कोरोना वायरस से तुरंत लड़ सकें।

चीन के बाद इटली में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें, 7000 से ज्यादा संक्रमित

coronavirus,corona commando,italy,china,hospital,lucknow,up,news,coronavirus news in hindi

डॉक्टर वेद प्रकाश के मुताब‍िक, यह टीम पिछले एक महीने से सरकारी अस्पताल सहित कई लोगों को कमांडो ट्रेनिंग दे चुके हैं। उनको इस बात की ट्रेनिंग दी गई है क‍ि अगर कोरोना वायरस का मरीज आता है तो सबसे पहले क्या चीज यूज करेंगे और कैसे इसको आइसोलेशन में रख कर ट्रीटमेंट करेंगे।

इस ट्रेनिंग कैंप यानी हॉस्पिटल में हर वो हथियार यानी उपकरण मौजूद है जो कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मौजूद है। यहां डॉक्टर वेद प्रकाश ने बेड पर रखी हुई डमी से मशीनों का प्रैक्ट‍िकल करके दिखाया और सभी मशीनों का उपयोग करके दिखाया। यही नहीं, यह भी बताया क‍ि कैसे हम ट्रेनिंग देकर डॉक्टरों को मजबूत कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका