न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तीन साल का बच्चा कोरोना की चपेट में, शनिवार को ही इटली से लौटा था परिवार

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) से जुड़े केस की संख्या 40 हो गई है। सोमवार सुबह भारत में इससे जुड़ा नया मामला सामने आया और 3 साल के बच्चे में कोरोना वायरस से लक्षण पाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Mar 2020 10:41:00

तीन साल का बच्चा कोरोना की चपेट में, शनिवार को ही इटली से लौटा था परिवार

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) से जुड़े केस की संख्या 40 हो गई है। सोमवार सुबह भारत में इससे जुड़ा नया मामला सामने आया और 3 साल के बच्चे में कोरोना वायरस से लक्षण पाए गए हैं। ये बच्चा केरल का है, जो कि अपने परिवार के साथ इटली से वापस लौटा था। इटली से वापसी के बाद परिवार की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की गई थी, जब टेस्ट पॉजिटिव हुआ तो उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्चे को एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। इसके साथ ही केरल में कोरोना वायरस के कुल 9 केस हो गए हैं।

कोच्चि के एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में पूरे परिवार को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। हालांकि, सिर्फ बच्चे में ही कोरोना वायरस के पॉजिटिव लक्षण मिले हैं। बता दें कि केरल के पथानामथिट्टा जिले में 3 दिन तक छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दौरान जिले के सभी स्कूलों को बंद किया गया है, हालांकि दसवीं क्लास की परीक्षा होगी।

कर्नाटक के परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण कमिश्नर पंकज पांडेय ने इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों की छुट्टी करने का आग्रह किया। राज्य शिक्षा मंत्री एस। सुरेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य कमिश्नर की तरफ से मिली सलाह के बाद बेंगलुरु उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण जिलों में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के स्कूल में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

कोच्चि के एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में पूरे परिवार को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। हालांकि, सिर्फ बच्चे में ही कोरोना वायरस के पॉजिटिव लक्षण मिले हैं।

कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में हो रही मौतों को देखते हुए भारत में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए इन 40 लोगों के अलावा हजारों लोगों को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। इन संदिग्धों के बारे में आशंका है कि ये कोरोना वायरस की चपेट में आ सकते हैं। हालांकि, इनमें से सैकड़ों लोगों का टेस्ट नेगेटिव आने पर उन्हीं छुट्टी भी दे दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से पर्सनल हाइजीन पर विशेष ध्यान देने की अपील की जा रही है।

दुनिया में बढ़े कोरोना वायरस के मामले

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरी दुनिया में करीब 1 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित है। चीन में तकरीबन 80 हजार लोग इस वायरस से लड़ रहे है। पूरी दुनिया इस वायरस से मरने वालों की संख्या 3400 से ज्यादा हो गई है। चीन के बाद कोरोना वायरस की वजह से जिस देश को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है वे इटली है। इटली में कोरोनो वायरस की वजह से 133 लोगों की मौत हुई है। कोरोनो वायरस के 1,492 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह इटली में कुल 7,375 मामले हो गए हैं और मृतकों की संख्या 366 हो गई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि अधिकांश मौतें उत्तरी इटली में लोम्बार्डी क्षेत्र में हुई हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के अपने प्रयासों के तहत देश भर के सिनेमाघरों, थियेटरों और संग्रहालयों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका