न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्विटर पर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा, आते ही सबसे पहले किया यह काम

सियासी पारी शुरू करने के बाद सोमवार को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लखनऊ से अपने राजनीतिक करियर की औपचारिक शुरुआत करने जा रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Feb 2019 1:03:23

ट्विटर पर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा, आते ही सबसे पहले किया यह काम

सियासी पारी शुरू करने के बाद सोमवार को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लखनऊ से अपने राजनीतिक करियर की औपचारिक शुरुआत करने जा रही हैं। वह अपना पहला मेगा रोड शो (Lucknow roadshow) करेंगी। 9 घंटे के इस रोड शो के दौरान प्रियंका (Priyanka Gandhi) का साथ देंगे उनके भाई और कांग्रेस (Congress) पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पश्चिमी यूपी के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया। प्रियंका गांधी का रोड शो एयरपोर्ट से शुरू होकर कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय तक जाएगा। इस दौरान 30 जगहों पर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का काफिला रुकेगा, रोड शो से पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट करते हुए कहा, "लखनऊ आ रहा हूं। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) जी और ज्योतिरादित्य सिंधिया जी साथ होंगे। दोपहर करीब 12 बजे, लखनऊ के हवाई अड्डे से पार्टी मुख्यालय तक रोड-शो का आयोजन किया गया है। आप सभी से मिलने को उत्साहित हूं।" उत्तर प्रदेश की अपनी पहली यात्रा से एक दिन पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राज्य के लोगों के साथ मिल कर वह नई तरह की राजनीति शुरू करने की उम्मीद करती हैं, जिसमें हर किसी की हिस्सेदारी होगी।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर एंट्री की। कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया, 'श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा अब ट्विटर पर हैं। आप उन्हें @priyankagandhi पर फॉलो कर सकते हैं।'

हालांकि उन्होंने अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया है। उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष और अपने भाई राहुल गांधी को फॉलो किया। प्रियंका ने इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अहमद पटेल, कांग्रेस, अशोक गहलोत और सचिन पायलट को फॉलो किया।

प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश का और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के दोनों महासचिव 12,13 और 14 फरवरी को लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बात करेंगे। प्रियंका पूर्वी यूपी में 42 और पश्चिमी यूपी में सिंधिया 38 सीट संभालेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत