न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका गांधी का रोल राष्ट्रीय है, मैंने अभी एक टास्क दिया है पूरा होने पर दूसरा टास्क दिया जाएगा : राहुल गांधी

लोकसभा चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हर जतन कोशिश कर रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Feb 2019 9:59:23

प्रियंका गांधी का रोल राष्ट्रीय है, मैंने अभी एक टास्क दिया है पूरा होने पर दूसरा टास्क दिया जाएगा : राहुल गांधी

लोकसभा चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हर जतन कोशिश कर रहे है। हर गरीब को न्यूनतम आय, किसान कर्ज माफी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) की राजनीति में एंट्री से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लगातार कई मास्टरस्ट्रोक चल रहे है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को लेकर स्पष्ट किया है कि उनकी भूमिका सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी भूमिका होगी।

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के रोल के साथ-साथ अंतरिम बजट और लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) को लेकर बात की। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को लेकर उन्होंने कहा, 'महासचिव होने के नाते प्रियंका गांधी का रोल राष्ट्रीय है, मैंने अभी एक टास्क दिया है, पहला टास्क पूरा होने पर दूसरा टास्क भी दिया जाएगा।'

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि वह यूपी में पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन में जगह नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के साथ काम करेगी क्योंकि हमारा कई मुद्दों पर वैचारिक समझौता है। हम उत्तर प्रदेश में अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाने का अधिकार नहीं छोड़ेंगे।

congress,rahul gandhi,priyanka gandhi,uttar pradesh,mahagathbandhan,pm narendra modi,bjp

उन्होंने कहा कि मेरा मकसद पूर्वी हिस्से में कांग्रेस पार्टी को बढ़ाना है, जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और तमिलनाडु जैसे क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि ये कोई छोटा काम नहीं है, ये एक बड़ा टास्क है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के राजनीति में किरदार को लेकर राहुल गांधी का पहली बार बयान आया है, वो भी तब जब प्रियंका गांधी अपने विदेश दौरे से वापस लौटी हैं।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन ना होने पर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी वाड्रा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी है।

‘राम मंदिर का मामला अभी कोर्ट में’

राहुल गांधी ने राम मंदिर के निर्माण पर भी अपनी बात रखते हुए कहा, 'मेरे लिए इस पर विचार रखना उचित नहीं होगा, क्योंकि देश की सर्वोच्च अदालत इस पर विचार कर रही है। मैं कहूंगा कि सुप्रीम कोर्ट जो फैसला करती है वह कांग्रेस और सभी स्वीकार करेंगे।'

महागठबंधन और विपक्ष की एकता पर राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी दल तीन चीजों पर बिल्कुल एकजुट है। एक- नौकरी के संकट को दूर करने की आवश्यकता है, दूसरा- कृषि संकट से उत्पन्न चुनौतियां और तीसरा- हम मोदी और आरएसएस को भारत के संस्थानों को नष्ट नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि भारत में हर संस्था, मोदी के निरंकुशता का सामना कर रही है। मोदी का मानना है कि वह भारत के भगवान हैं, ठीक उसी तरह जैसे अंग्रेज मानते थे।

‘मोदी के वर्क कल्चर से हर कोई खफा’

इस इंटरव्यू में भी राहुल गांधी के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहे, उन्होंने कहा कि अपने 15 साल के राजनीतिक करियर में उन्होंने किसी नेता के खिलाफ विपक्ष की ऐसी एकजुटता नहीं देखी है। उन्होंने कहा कि अगर वह आज राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज या अन्य बीजेपी नेताओं से बात करूंगा, तो वह नरेंद्र मोदी के काम करने के तरीके से खफा ही होंगे।

‘17 रुपये प्रति दिन की मदद देना नाकाफी है’

अंतरिम बजट में केंद्र सरकार द्वारा किसानों को सालाना 6000 रुपये की मदद देने पर राहुल गांधी ने कहा कि ये एक मजाक की तरह है। किसान को सिर्फ 17 रुपये प्रति दिन की मदद देना नाकाफी है। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी कर कांग्रेसशासित राज्यों ने जो उनकी मदद की है, उस हिसाब से केंद्र सरकार का बजट कुछ भी नहीं है।

‘इंदिरा गांधी से मोदी की तुलना बेमानी’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी की तुलना को कांग्रेस अध्यक्ष ने बेमानी बताया। राहुल ने कहा कि ऐसा करना इंदिरा जी का अपमान होगा। उन्होंने कहा कि मेरी दादी के हर फैसले प्यार से भरे हुए होते थे, उन्होंने देश के गरीबों के लिए काम किया है। लेकिन उससे उलट नरेंद्र मोदी का हर फैसला नफरत से भरा हुआ होता है। इसके अलावा नरेंद्र के दिल में गरीबों के लिए जगह नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत