न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने कहा - जनता अब 'मेक इन इंडिया' की बजाय 'रेप इन इंडिया' कहती है

उन्‍नाव और कठुआ रेप केस के बाद महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर आलोचना झेल रही बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी को नाम बदलने की सलाह दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Apr 2018 3:41:05

कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने कहा - जनता अब 'मेक इन इंडिया' की बजाय 'रेप इन इंडिया' कहती है

उन्‍नाव और कठुआ रेप केस के बाद महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर आलोचना झेल रही बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी को नाम बदलने की सलाह दी है। उनका कहना है कि भाजपा को अपना नाम बदलकर बलात्कार जनता पार्टी रख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान अब 'बेटी छिपाओ, बलात्कारियों से बचाओ' में तब्‍दील हो गया है। उन्‍होंने 'मेक इन इंडिया' का भी माखौल उड़ाया और कहा कि यह देश की जनता अब 'मेक इन इंडिया' की बजाय 'रेप इन इंडिया' कहती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि 'देश बदल रहा है' और 'बेटियों से बलात्कार हो रहा है।'

पूर्व मंत्री ने कहा कि मैंने कहीं पढ़ा था कि 20 ऐसे नेता हैं भारतीय जनता पार्टी के जो बलात्कार से जुड़े केस में आरोपी हैं। अब इनका नाम भारतीय जनता पार्टी होना चाहिए या बलात्कार जनता पार्टी यह जनता को सोचना है।

उनका यह बयान उन्‍नाव और कठुआ रेप केस को लेकर देशभर में जारी नाराजगी और गुस्‍से के बीच आया है। उन्‍नाव केस में जहां मुख्‍य आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर हैं, वहीं कठुआ में आठ साल की बच्‍ची के साथ दरिंदगी में भी बीजेपी से जुड़े नेताओं का नाम सामने आया। जम्‍मू एवं कश्‍मीर सरकार में मंत्री रहे चंद्र प्रकाश गंगा व चौधरी लाल सिंह पर हीरानगर में हिंदू एकता मंच की एक रैली में भाग लेने के बाद विवादों में घिर गए, जिसमें कठुआ दुष्कर्म व हत्या मामले में आरोपियों को बचाने की मांग की गई थी। जम्‍मू एवं कश्‍मीर में मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अगुवाई वाली पीडीपी सरकार में शामिल बीजेपी के इन दोनों मंत्रियों ने शुक्रवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

वहीं रविवार को कठुआ मामले में चौतरफा सियासी हमला झेल रही भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपियों के समर्थन के सवाल पर अपने दो मंत्रियों का इस्तीफा लिया है। मगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल राज्य इकाई के अध्यक्ष पर क्यों मेहरबान हैं, जिसने आरोपियों के पक्ष में बयान दिए थे। जावड़ेकर ने इस मामले की फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई और त्वरित फैसले की भी मांग की।

बता दें कि उन्नाव व कठुआ में रेप कांड के विरोध में आधी रात को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रात को दस बजे ट्वीट करके कैंडल मार्च की घोषणा की और लोगों से शामिल होने की अपील की। उन्होंने लिखा था कि लाखों भारतीयों की तरह मेरा हृदय भी दुखी है। महिलाओं के साथ जो हो रहा है भारत उसके साथ आगे नहीं बढ़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत